{"_id":"6adbaa89c877e002bf0e5004","slug":"two-constables-suspended-for-being-absent-from-duty-at-salempur-railway-station-deoria-news-c-208-1-deo1022-195056-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी से गायब रहने पर दो सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी से गायब रहने पर दो सिपाही निलंबित
Sat, 24 Oct 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
भटनी। सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर युवक को चाकू मारने की घटना के दौरान ड्यूटी से गायब रहने वाले जीआरपी के दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। शिकायत मिलने के बाद एसपी रेलवे गोरखपुर ने यह कार्रवाई की।
साथ ही, मामले की जांच सीओ बलिया को सौंपी गई है। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। भटनी जीआरपी के अनुसार, 20 अक्तूबर की रात सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर बरहज निवासी मोहम्मद रेहान (30) के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की और उनकी पीठ पर चाकू से हमला कर दिया।
वारदात की शिकायत मिलने पर जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक राजेश पांडेय ने ड्यूटी पर लगाए गए दोनों सिपाहियों से संपर्क करने का प्रयास किया मगर दोनों मौके से गायब मिले।
विज्ञापन
इसके बाद मामला एसपी रेलवे गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्र तक पहुंचा। वारदात के समय ड्यूटी पर तैनात नहीं होने की पुष्टि पर सिपाही प्रदीप कुमार और मनोज बिंद को निलंबित कर दिया गया। एसपी ने सीओ बलिया को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।
सीओ बलिया जीआरपी सवीरत्न गौतम ने बताया कि सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर वारदात के समय ड्यूटी पर मौजूद नहीं रहने के मामले में दो सिपाहियों को निलंबित किया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट साैंप दी जाएगी।ी