{"_id":"62a392c8dbd5140784237d68","slug":"two-committed-suicide-separately-deoria-news-gkp4399080149","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग स्थानों पर युवक और युवती ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग स्थानों पर युवक और युवती ने की खुदकुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग स्थानों पर युवक और युवती ने की खुदकुशी
देवरिया। जनपद के अलग-अलग क्षेत्र में एक युवक ने बृहस्पतिवार की रात और एक युवती ने शुक्रवार की सुबह फंदा लगार आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से दोनों के परिवार में कोहराम मच गया।
बरियारपुर थाना क्षेत्र के राउतपार गांव निवासी मोहन (18) मानसिक रूप से अस्वस्थ था। किसी बात पर बृहस्पतिवार की देर रात नाराज होकर कमरे की छत से कुंडे के सहारे फंदा लगा लिया। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दूसरी तरफ, भलुअनी कस्बा निवासी निधि गौड़ (18) दसवीं कक्षा में पढ़ती थी। सुबह उसकी मां दवा लाने के लिए सोनूघाट चली गई। कुछ देर बाद उसका भाई दुकान पर चला गया। घर पर वह अपनी बहन ज्योति के साथ थी। निधि ने अपनी बहन को चौराहे पर से समोसा लाने के लिए भेज दिया। इसी दौरान घर में उसने कमरे की छत के कुंडे के सहारे फंदा लगा लिया। आसपास की लोगों की मदद से उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।