Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two children accused of stealing mobile phones from a shop

Deoria News: दो बच्चों पर दुकान से मोबाइल चोरी का आरोप

Sat, 25 Apr 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 25 Apr 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two children accused of stealing mobile phones from a shop
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कस्बा स्थित एक मोबाइल की दुकान से दो स्कूली बच्चों ने एक मोबाइल फोन चुरा लिया। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित दुकानदार ने इस वारदात के बाद आसपास के कई स्कूलों में जाकर मोबाइल चोरी करने वाले बच्चों की खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका है। यह वारदात 20 अप्रैल की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 लोहिया नगर में मेन सड़क की पश्चिम पटरी पर कस्बा निवासी राहुल जायसवाल की मोबाइल की दुकान है। दुकानदार ने बताया कि 20 अप्रैल की दोपहर में उनकी दुकान पर ग्राहकों की भीड़ लगी थी। इसी दौरान उनका 40 हजार रुपये मोबाइल लापता हो गया।
विज्ञापन

खोजबीन के बाद जब मोबाइल नहीं मिला तो उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगालना शुरू किया।
उन्होंने देखा कि दो स्कूली बच्चे जिसमें से एक नीला पेंट और हल्का आसमानी ड्रेस तो दूसरा ग्रे पेंट और हल्का कत्थई रंग का ड्रेस पहने हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों अपने कंधे पर स्कूली बैग टांगे हुए हैं, जो धीरे से ग्राहकों के पीछे से दुकान के काउंटर पर पहुंच कर इशारों-इशारों में काउंटर पर रखा मोबाइल फोन चुरा कर चले जाते हैं।

फुटेज को देखने के बाद उन्होंने आसपास कई सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में जाकर दोनों बच्चों का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन उनका पता नहीं चल पाया है। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस तरह की अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर मोबाइल बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed