{"_id":"6ad11fc3c7228f0bbd04ec28","slug":"two-bikes-collide-four-injured-deoria-news-c-208-1-deo1036-194451-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दो बाइकों की टक्कर, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दो बाइकों की टक्कर, चार घायल
Fri, 16 Oct 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
बघौचघाट। बघौचघाट-पथरदेवा मुख्य मार्ग पर मदीना बाजार से आगे बृहस्पतिवार सुबह करीब 10:35 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो बेटियों को इलाज के लिए देवरिया ले जा रहे पिता समेत चार लोग घायल हो गए।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी को सीएचसी पथरदेवा पहुंचाया, जहां से उन्हें देवरिया रेफर कर दिया गया। बाद में अमिताभ और सुहेल को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
रामपुर महुआबारी के टोला बेलम्हा बाजार निवासी अमिताभ प्रजापति अपनी बेटियों कुमकुम और ज्योति को बाइक से देवरिया ले जा रहे थे। मदीना बाजार के आगे सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई।
विज्ञापन
दूसरी बाइक पर कुशीनगर के सुमही निवासी सुहेल अंसारी सवार था। हादसे में दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। अमिताभ का हाथ और पैर टूट गया, जबकि सुहेल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
थानाध्यक्ष अनिल तिवारी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। संवाद