फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two bike riders injured, one dead in a road accident on Deoria Tarkulwa-Jaria road

Deoria News: सड़क हादसे में घायल बाइक सवार युवक की मौत, दो की हालत गंभीर -देर रात में हुआ हादसा

Sat, 27 Dec 2025 05:00 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 27 Dec 2025 05:00 PM IST
सार

थाना क्षेत्र के ग्राम सकतुआ खुर्द निवासी धर्मेंद्र कुमार यादव(25) पुत्र हरिहर यादव चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। वह दुबई में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। दस रोज पूर्व वह दुबई से घर आया था। शुक्रवार को बाइक से वह बरईपट्टी गांव के ऋतिक यादव (22) पुत्र समिन्द्र यादव के साथ किसी काम से तरकुलवा गया था।

विज्ञापन
Two bike riders injured, one dead in a road accident on Deoria Tarkulwa-Jaria road
धर्मेंद्र कुमार यादव की फ़ाइल फोटो - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया

विस्तार

तरकुलवा-बंजरिया मार्ग पर छोटी मठिया खरीद के पास शुक्रवार रात को हुए सड़क हादसे में घायल बाइक चालक एक 25 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान भोर में महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया में मौत हो गई। जबकि साइकिल सवार दो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया। मृतक दो भाइयों व दो बहनों में सबसे में छोटा था, वह करीब दस रोज पूर्व दुबई से घर लौटा था। उसके मौत से परिवार में कोहराम मच गया।थाना क्षेत्र के ग्राम सकतुआ खुर्द निवासी धर्मेंद्र कुमार यादव(25) पुत्र हरिहर यादव चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन


वह दुबई में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। दस रोज पूर्व वह दुबई से घर आया था। शुक्रवार को बाइक से वह बरईपट्टी गांव के ऋतिक यादव (22) पुत्र समिन्द्र यादव के साथ किसी काम से तरकुलवा गया था। घर वापस लौटते समय रात करीब 8:30 बजे उसकी बाइक छोटी मठिया के सामने एक साइकिल सवार से टकरा गई, जिससे बाइक पर सवार दोनों युवक व साइकिल सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइकिल सवार की पहचान कनकपुरा निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई।आसपास के लोगों ने तीनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी तरकुलवा भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। शनिवार को भोर में इलाज के दौरान धर्मेंद्र यादव ने दम तोड़ दिया। जबकि ऋतिक और अशोक की हालत गंभीर बनी हुई है।


थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि युवक के मौत की सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed