फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two bike riders injured after being hit by a truck

Deoria News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो घायल

Sat, 13 Jul 2024 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Two bike riders injured after being hit by a truck
तरकुलवा /गढ़रामपुर। थाना क्षेत्र के गढ़रामपुर कस्बा के आंबेडकर चौक के पास शनिवार शाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से सीएचसी तरकुलवा भेजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टरों ने दोनों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। लोगों ने चालक समेत ट्रक को रोककर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी सिरसिया खोहियां निवासी विनय सिंह (30) पुत्र मुरारी सिंह व आकाश शर्मा (25) पुत्र कैलाश शर्मा शटरिंग का काम करते हैं। शनिवार की शाम को दोनों सोन्हुला रामनगर से काम करके घर लौट रहे थे। इस बीच देवरिया-कसया मार्ग पर गढ़रामपुर कस्बा के आंबेडकर चौक के पास कसया से देवरिया की ओर जा रहे गिट्टी लदी ट्रक ने उनको सामने से टक्कर मार दिया, जिससे उनकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed