{"_id":"64ef94069683186516098394","slug":"two-arrested-with-stolen-bike-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-5658-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार, पुलिस को कई दिनों से थी तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार, पुलिस को कई दिनों से थी तलाश
Thu, 31 Aug 2023 01:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Updated Thu, 31 Aug 2023 01:12 PM IST
सार
पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान नसहरा वार्ड के भोला यादव और गोला वार्ड के छोटू मद्धेशिया के रूप में की गई। दोनों के पास से कुछ दिन पहले चोरी की गई दो बाइकों को बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
देवरिया जिले में रुद्रपुर पुलिस ने बुधवार की अल सुबह चोरी की दो बाइक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बाइक चोरी की ताबड़तोड़ हो रही घटनाओं को लेकर पुलिस कई दिनो से परेशान थी।
विज्ञापन
एसएसआई केशव मौर्य के साथ रात्रि गश्त पर निकली पुलिस को सुबह चार बजे सूचना मिला की दो बाइक लिफ्टर बाइक लेकर भभौली से पूर्वी बाइपास होकर मंदिर की ओर जा रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर उन्हें पूर्वी बाइपास से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान नसहरा वार्ड के भोला यादव और गोला वार्ड के छोटू मद्धेशिया के रूप में की गई। दोनों के पास से कुछ दिन पहले चोरी की गई दो बाइकों को बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
बाइक के साथ अभियुक्तों को पकड़ने में कामयाब पुलिस के जवान रमाकांत भारती, उमेश चौहान, पंकज कुमार गौड़, गोकुलेश उपाध्याय और संदीप गहलोत को सीओ ने निजी तौर पर पुरस्कृत किया।