{"_id":"6af8afe98e2edb9878098d07","slug":"job-fair-to-be-held-in-rudrapur-on-the-18th-deoria-news-c-208-1-deo1009-196695-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रुद्रपुर में 18 को लगेगा रोजगार मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रुद्रपुर में 18 को लगेगा रोजगार मेला
Sun, 15 Nov 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 18 नवंबर को रुद्रपुर ब्लॉक मुख्यालय पर एक दिवसीय रोजगार मेला लगेगा।
जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में आयोजित इस मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियां साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी रोहन अपूर्व सिन्हा ने बताया कि मेला खंड विकास अधिकारी कार्यालय रुद्रपुर के प्रांगण में सुबह नौ बजे से शुरू होगा।
इसमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और आईटीआई उत्तीर्ण युवा अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार विभिन्न पदों के लिए प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने और चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।
यदि कोई रोजगार दिलाने के नाम पर रुपये की मांग करता है तो इसकी शिकायत करें। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय, देवरिया से संपर्क कर सकते हैं। संवाद