{"_id":"610987308ebc3ec1f3743b4a","slug":"try-to-jump-from-roof-due-to-less-mark-in-cbse-10th-deoria-news-gkp404310297","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम अंक मिलने पर स्कूल की छत से कूदने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम अंक मिलने पर स्कूल की छत से कूदने की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कम अंक मिलने पर स्कूल की छत से कूदने की कोशिश
देवरिया। सीबीएसई 10 वीं का परिणाम आने के बाद मंगलवार को सदर कोतवाली के पिड़रा में स्थित एक पब्लिक स्कूल के छात्रों ने कम अंक मिलने पर हंगामा किया। इसी दौरान एक छात्र स्कूल की छत से कूद कर जान देने की कोशिश की। छत से लटके छात्र को साथियों ने बचा लिया। उसको अस्पताल लाया गया। पुलिस ने स्कूल का गेट बंद कर छात्रों को शांत कराया।
सदर कोतवाली के पिड़रा स्थित देवरिया पब्लिक स्कूल में परिणाम जानने के लिए छात्र पहुंचे थे। परिणाम देखा तो पता चला कि काफी कम अंक मिले हैं। कुछ छात्र फेल हैं। इससे छात्र आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे। छात्रों का आरोप है कि पैसा न देने से उनको कम नंबर मिले हैं। गुस्साए छात्रों के विरोध प्रदर्शन की सूचना किसी ने कोतवाली पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूल का गेट बंद कर छात्रों को समझाया। इसी बीच सदर कोतवाली के जीउत चौराहा निवासी छात्र स्कूल की छत पर चढ़ गया और नीचे लटक गया। आत्महत्या की धमकी देते हुए कूदने का प्रयास किया। इसी बीच कुछ छात्र नीचे घेरा बना कर उसे बचाने में जुट गए। किसी तरह छात्र को कूदने से पहले बचा लिया गया। उसके शरीर में खरोंच आने के कारण उसको अस्पताल लाया गया। इस घटना के बाद छात्रों का आक्रोश बढ़ गया और प्रदर्शन करने लगे। किसी तरह पुलिस ने छात्रों को मनाया और उनको घर भेजा तो मामला शांत कराया।
मौके पर पुलिस गई थी, छात्र कम अंक मिलने से नाराज होकर हंगामा कर रहे थे। एक छात्र छत से कूदने की कोशिश की लेकिन, पुलिस ने उसको बचा लिया। मामले को शांत करा दिया गया है। -राजू सिंह, कोतवाल
विज्ञापन
नंबर देने का कार्य सीबीएसई का है। एक छात्र कम अंक मिलने का आरोप लगाकर छत पर जरूर चढ़ा था लेकिन उसे समझा-बुझाकर नीचे उतार लिया गया। पैसा लेकर नंबर देने का आरोप निराधार है। -जीतू जान, प्रधानाचार्य, देवरिया पब्लिक स्कूल