फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Trucks queue up, making it difficult to walk on the road in the slush.

Deoria News: ट्रकों की लग रही कतार, लार में सड़क पर चलना दुश्वार

Fri, 11 Sep 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 11 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Trucks queue up, making it difficult to walk on the road in the slush.
लार बाजार कं मुख्य मार्ग पर खड़े ट्रक
लार। सुबह में आलू प्याज की बोरियां उतारने के लिए बाजार की मुख्य सड़क पर पुल के सामने रात में ही ट्रकों को खड़ी कर दिया जा रहा है। इससे पूरी रात और सुबह नौ बजे तक वाहनों के आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।नतीजा यह हो रहा है कि मरीज छात्र और कर्मचारी समय से अपने गंतव्यों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन

लार नगर की सड़क 73 फुट है। जबकि मौके पर 13 फुट में सिमट गई है। आए दिन नगर में जाम जैसे हालात बने रहते हैं।इधर कुछ माह से सब्जी के थोक विक्रेताओं के तरफ से मुख्य बाजार के पुल के सामने आधे सड़क पर मनमाने तरीके से ट्रकें खड़ी करा दी जा रही है। बुधवार की रात में भी दो ट्रकें खड़ी करा दी गई। जिससे आधा रास्ता बाधित हो गया।
विज्ञापन

थोड़ी सी सड़क और पटरी खाली थी।इसी बीच चनुकी मोड़ और लखु मोड़ के तरफ से चार पहिया वाहन पहुंची तो काफी प्रयास के बाद निकली। तभी बिहार के तरफ से एम्बुलेंस मरीज लेकर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानवता दिखाते हुए अन्य वाहन चालको ने अपनी वाहनों को किनारे खड़ी कर रास्ता दिया। इसके बाद एम्बुलेंस निकली। लोगों के अनुसार पहले से सिकुड़ी सड़क पर ट्रकें खडी होने से पटरी बच रही है।पुल पर थोड़ी चौड़ाई होने से किसी तरह वाहन निकल रहे हैं। पूरी रात यही स्थिति बनी रहती है। सुबह छह बजे से छोटे वाहन यहीं से माल लोड करते हैं।जिससे आठ बजते बजते जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है। यह स्थिति नौ बजे तक रहती है। इससे बचने के लिए कई बार लोगों को दो से ढाई किलो मीटर की दूरी तय कर अपने गंतव्यों तक जाना पड़ता है।
जिससे वह अक्सर लेट हो जाते हैं।नगर पंचायत प्रशासन से लोगों की शिकायत पर चेतावनी दी गई थी। लेकिन ट्रक खड़ी करने वाले लोग आपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं।

लोगों के मुताबिक करीब आठ साल पहले जाम ने बिहार के एक गांव के नवजात की जान ले ली थी। इसके अलाव कई मरीजों को जाम में फंसने की वजह से लेट इलाज मिलता है।प्रभारी ईओ बृजेश गुप्ता ने बताया कि यह लापरवाही है। ट्रक खड़ी करने वालों पर कार्रवाई कराई जाएगी।किसी भी हाल में बाजार को जाम से निजात दिलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed