{"_id":"6abeaad8ec3d0c801f04c8d7","slug":"truck-breaks-down-on-overbridge-queue-of-vehicles-deoria-news-c-208-1-deo1016-193226-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ओवरब्रिज पर खराब हुआ ट्रक, वाहनों की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ओवरब्रिज पर खराब हुआ ट्रक, वाहनों की कतार
Fri, 02 Oct 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
- शहर के सलेमपुर ओवरब्रिज के पास खराब होने से राहगीर हुए परेशान, लार की तरफ से रही थी ट्रक
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। लार की तरफ से आ रहा एक ट्रक बृहस्पतिवार देर शाम सलेमपुर ओवरब्रिज के बीच में खराब हो गया। ट्रक के बीच सड़क पर रुकने से ओवरब्रिज पर आवागमन रुक गया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और खराब ट्रक को हटवाने की कवायद शुरू की। पुलिस की मदद से ट्रक को ओवरब्रिज से हटाया गया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका और लोगों को जाम की समस्या से राहत मिली। ट्रक खराब होने के कारण कुछ समय तक ओवरब्रिज पर वाहनों की रफ्तार पूरी तरह थम गई थी। दोनों तरफ वाहनों की कतार लगने से राहगीरों को काफी परेशानी हुई।
सीओ गौरव सिंह ने बताया कि ओवरब्रिज पर ट्रक खराब होने से कुछ देर के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को हटवाकर यातायात बहाल करा दिया।