{"_id":"5ff5f7b58ebc3e340b175ddb","slug":"trophy-won-pachauha-deoria-news-gkp3798209172","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचौहा ने ट्रॉफी पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पचौहा ने ट्रॉफी पर किया कब्जा
विज्ञापन
पचौहा ने ट्रॉफी पर किया कब्जा
करुअना। चौधरी राजित सिंह लघु माध्यमिक विद्यालय महुईं कुंवर के मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल पचौहां ने टेकुआं को 47 रनों से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता-उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि प्रबंधक प्रदीप और विशिष्ट अतिथि राजकिशोर यादव ने ट्रॉफी और व्यक्तिगत पुरस्कार से सम्मानित किया।
बुधवार को खेले गए फाइनल मैच में टेकुआं ने टॉस जीतकर क्षेत्र रक्षण का फैसला किया। पचौहां ने निर्धारित ओवर में 164 रन बनाए। पचौहां के बल्लेबाज रंजीत यादव ने 55, संदीप ने 35 रनों का योगदान दिया। टेकुआं के गेंदबाज ज्ञानू ने दो विकेट हासिल किया। जवाबी पारी में टेकुआं की टीम निर्धारित ओवर में मात्र 117 रन ही बना सकी। टेकुआं की ओर से ज्ञानू 33, मोनू 24 रन ही प्रतिरोध कर सके। पचौहां के गेंदबाज रंजीत ने पांच विकेट लिया। मैन आफ द मैच रंजीत और सीरीज ज्ञानू रहे। मैच के निर्णायक संजय यादव, आशुतोष, कमेंटेटर आरपी यादव, सतेंद्र पांडेय रहे। इस दौरान प्रधान श्रवण गुप्त, हरेराम यादव, अरविंद यादव, संजय, प्रभाकर, संतोष यादव, संदीप, संजय आदि मौजूद रहे।