{"_id":"fea14a30b5e47620ebca357eda73cf0d","slug":"trkulwa-bloc-candidate-left-in-sp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरकुलवा ब्लॉक के सपा उम्मीदवार ने मैदान छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरकुलवा ब्लॉक के सपा उम्मीदवार ने मैदान छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Fri, 05 Feb 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरकुलवा विकास खंड से सपा उम्मीदवार कमलेश्वर प्रताप सिंह उर्फ अप्पू के मैदान छोड़ने से अकेले पर्चा दाखिल करने वाले निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख अभिषेक त्रिपाठी का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।
चर्चा है कि सूबे के कैबिनेट मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी के बेटे अभिषेक के हक में सपा उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल नहीं किया। अप्पू ने स्वास्थ्य सही न होने के कारण पर्चा दाखिल न करने की बात कही है।
बैतालपुर में पूर्व एमएलसी राम नगीना यादव की बहू शैल देवी का भी निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनना तय माना जा रहा है। इस सीट पर किसी और ने नामांकन नहीं कराया।
विज्ञापन
दूसरे उम्मीदवार भी सामने आने से पथरदेवा में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही के परिवार के सदस्य को चुनाव का सामना करना पड़ेगा।
उनकी पत्नी रानी शाही और बेटे सुब्रत शाही ने नामांकन कराया है, जिसमें से एक की नाम वापसी तय है। सपा से राजेंद्र सिंह ने पथरदेवा ब्लाक प्रमुख पद के लिए नामांकन कराया है।
गौरीबाजार में भाजपा की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बालेश्वरी देवी को भी मुकाबले से गुजरना होगा।
इस सीट के लिए बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर सुधीर कुमार की पत्नी नीलम चुनाव मैदान में हैं, जबकि सपा से कोई उम्मीदवार नहीं है।