फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Tringa Yatra: Jaikare of Gunje Bharat Mata

तिरंगा यात्रा : गूंजे भारत माता के जयकारे

Sun, 10 Aug 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 10 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Tringa Yatra: Jaikare of Gunje Bharat Mata
तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ताओं के साथ शामिल राज्यमंत्री।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। सिंचाई विभाग डाक बंगला से रविवर को प्रदेश की राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हाथ में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। यह यात्रा कोतवाली, गांधी चौक होते हुए तहसील परिसर पहुंची, जहां भारतरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस दौरान मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि तिरंगा हमारी एकता, अखंडता और बलिदान का प्रतीक है। स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाने के लिए हमें संकल्पित होना होगा। उन्होंने सभी से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा भारत के शौर्य का पराक्रम का प्रतीक है।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक वर्ष तिरंगा यात्रा निकालकर देश के शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित करती है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकालने का मुख्य उद्देश्य पाकिस्तान के खिलाफ आपरेशन सिंदूर में मिली सफलता और देश भक्ति का प्रचार करना है। ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह बबलू ने कहा कि तिरंगा यात्रा के निकाले जाने का उद्देश्य हर घर में तिरंगा फहराने के लिए सभी को जागरुक करना है। भाजपा नेता जटाशंकर दुबे ने कहा कि आपरेशन सिंदूर के बाद यह भाजपा की दूसरी तिरंगा यात्रा होगी। इस यात्रा के माध्यम से हम अमर शहीदों को नमन करेंगे। इस दौरान पुनीत यादव, अशोक पांडेय, पुनीत पाठक, अनूप उपाध्याय, अभय तिवारी, विनय पीयूष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed