{"_id":"5f4547ee8ebc3e3cbb4e0551","slug":"tried-to-rape-with-minor-deoria-news-gkp3630500151","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में गई बालिका से रेप का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में गई बालिका से रेप का प्रयास
विज्ञापन
खेत में गई बालिका से रेप का प्रयास
पीड़िता की मां ने एसपी से की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
एकौना। खेत की तरफ बकरी चराने गई एक बालिका से एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बालिका किसी तरह अपनी आबरू बचाकर भागी। घटना 23 अगस्त की दोपहर की है। थाने पर कार्रवाई नहीं होने पर मंगलवार को पीड़िता की मां ने एसपी से मिलकर शिकायत की।
मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अर्न्तयामी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर आरोपी और घटना में लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। घटना के संबंध में पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी गांव के बंधे के किनारे बकरी चराने गई थी। इस दौरान वह बंधा स्थित मंदिर पर छांव में चली गई। गांव का एक युवक उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। लड़की के विरोध किया तो उसने दुष्कर्म का प्रयास किया। लड़की किसी तरह से घर पहुंची तो मां से आपबीती बताई। मां और गांववालों के पहुंचने पर आरोपी युवक नदी के रास्ते फरार हो गया। पीड़िता की मां ने कहा कि उसने तत्काल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्त में लेने के बाद छोड़ दिया। एकौना पुलिस के कार्रवाई न करने से लोगों में नाराजगी है। भाजपा नेताओं ने घटना में जांचकर उचित कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में एसओ संजय कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।