{"_id":"65ca6facf8c3c2577f0466c4","slug":"tried-to-gangrape-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-119222-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की
Tue, 13 Feb 2024 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 13 Feb 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव के एक व्यक्ति के आने पर भाग निकले युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
चनुकी। लार थाना क्षेत्र के महाल मंझरिया दियारा क्षेत्र में खेत में काम करने गई तेरह वर्षीय किशोरी से गांव के ही दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म करने की कोशिश की। घटना के दौरान गांव का ही कोई व्यक्ति मौके पर पहुंच गया तो दोनों युवक भाग निकले। इस मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर दी है। घटना की सूचना पर लार पुलिस सक्रिय हुई और आरोपियों की धर-पकड़ में जुट गई है।
तहरीर के मुताबिक 11 फरवरी को दिन के करीब एक बजे की घटना है। किशोरी ने तहरीर में बताया है कि वह दिन में लगभग एक बजे खेत में काम करने गई थी। उसी समय गांव के दो युवक आ गए। उन्होंने उससे सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की। शोर-शराबा करने पर उसी समय गांव का एक व्यक्ति आ गया तो दोनों युवक मौके से भाग गए।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। उप निरीक्षक संतोष यादव ने कहा कि दियारा सहित गांव में सत्यता का पता कराया जा रहा है। इस संबंध में सलेमपुर के सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। पता करा रहा हूं।