{"_id":"d6879815776d38e2ec7d143fce7b8ee3","slug":"tricolor-waved-gracefully-from-the-city-to-the-countryside-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से लेकर देहात तक शान से लहराया तिरंगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से लेकर देहात तक शान से लहराया तिरंगा
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Wed, 27 Jan 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की 67वीं वर्षगांठ मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। सरकारी और गैरसरकारी संस्थानों में तिरंगा झंडा शान से लहराया।
कई स्कूलों में प्रभात फेरी निकाली गई। शिक्षण संस्थानों में देशभक्ति और सामाजिक कुरीतियों पर आधारित कार्यक्रमों पेश हुए। स्वाधीनता आंदोलन के इतिहास पर चर्चा करते हुए शहीदों को नमन किया गया।
पुलिस लाइंस में जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव, एसपी प्रभाकर चौधरी, दीवानी न्यायालय में जिला जज राजाराम सरोज, कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव, जिला पंचायत में अध्यक्ष रामप्रवेश यादव बबलू ने ध्वजारोहण किया।
नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष अलका सिंह, सीएमओ कार्यालय में सीएमओ डॉ. डीके सिंह, जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. पूर्णमासी कन्नौजिया, महिला चिकित्सालय में डॉ. माला सिन्हा ने ध्वज फहराया।
विज्ञापन
स्टेडियम में जिला क्रीड़ा अधिकारी एसडीएस यादव, एआरटीओ कार्यालय में संतोष सिंह, विकास भवन में सीडीओ कैप्टन आलोक शेखर तिवारी, डीआईओएस कार्यालय में जिला विद्यालय निरीक्षक रामहुजूर ने ध्वज फहराया।
बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बीएसए मनोज मिश्र, सदर बीआरसी में पंकज मौर्य, नगर और बैतालपुर बीआरसी में सीमा पांडेय ने झंडारोहण किया।