{"_id":"64d67f63ab3928023a05c65a","slug":"tribute-to-martyrs-by-worshiping-amrit-kalash-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-3896-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अमृत कलश का पूजन कर शहीदों को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अमृत कलश का पूजन कर शहीदों को किया नमन
Sat, 12 Aug 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। तरकुलवा विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय नरायनपुर के नन्हें-मुन्ने छात्रों ने आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर आयोजित मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए शुक्रवार को अमृत कलश का पूजन कर आजादी के अमर शहीदों को नमन किया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों के धुन के बीच पंक्तिबद्ध होकर अमृत कलश का पूजन किया। यह नजारा देखकर आसपास के लोग मंत्रमुग्ध हो गए। प्रधानाध्यापक अवधेश सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम से बच्चों में राष्ट्र भक्ति की भावना का विकास होता है। साथ ही ग्रामीण जनता को आजादी के अमर सपूतों को नमन करने का अवसर प्राप्त होता है। शिक्षक मणि मिश्र ने बताया कि बच्चों ने हर घर तिरंगा लगाने का संकल्प लिया और आसपास के लोगों को आजादी के महत्व के प्रति जागरूक किया। संवाद
विज्ञापन