{"_id":"699cb07fdbb1d735260e7603","slug":"tribute-paid-to-krishna-mohan-singh-by-taking-out-a-candle-march-deoria-news-c-208-1-deo1009-175679-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कैंडल मार्च निकालकर कृष्ण मोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कैंडल मार्च निकालकर कृष्ण मोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि
Tue, 24 Feb 2026 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सोमवार को शहर में कैंडल मार्च निकालकर शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। जिला संयोजक जयशिव प्रताप चन्द ने कहा कि बीते दिनों जनपद के एक शिक्षक द्वारा की गई दुखद आत्महत्या की घटना से समस्त शिक्षक समाज अत्यंत व्यथित एवं आहत है।
यह घटना न केवल शिक्षा जगत के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए गहन चिंता और आत्ममंथन का विषय है। इस घटना के घटित होने में जो भी जिम्मेदार है और जांच में जो भी दोषी पाया जाए उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई किया जाए। उन्होंने प्रशासन से मृत शिक्षक के परिवार को समुचित आर्थिक सहायता एवं परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग किया। कार्यक्रम में सह संयोजक विवेक मिश्र, मदन शाही, अशोक तिवारी, गोविंद सिंह, प्रमोद कुशवाहा, शशांक मिश्रा, आशुतोष नाथ तिवारी, आदि उपस्थित रहे।