{"_id":"62698842a66f5a56a62760dc","slug":"trespass-in-house-salempur-news-gkp434911341","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत के रास्ते घुसकर मकान में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत के रास्ते घुसकर मकान में चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत के रास्ते घुसकर मकान में चोरी
सलेमपुर। मझौलीराज के वार्ड नंबर आठ मिश्र टोला में छत के रास्ते मकान में घुसकर चोर गहना, बर्तन व नकदी उठा ले गए। परिवार के लोग इलाज कराने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर गए थे। बुधवार को घर आने पर इसकी जानकारी हुई। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
मझौलीराज नगर के मिश्र टोला निवासी भूषण पांडेय अपनी पत्नी के इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज गए थे। वहां उनकी पत्नी को बच्ची पैदा हुई है। अस्पताल से छुट्टी के बाद वे पत्नी को लेकर घर आए तो घर में चोरी देख दंग रह गए। चोर छत के रास्ते ग्रिल तोड़कर अंदर घुस गए। कमरे में बेड के अंदर रखा हार, टीका, कंगन, अंगूठी, चेन, कान का तीन अदद झुमका, झाला, चांदी का पायल, बर्तन सेट व कुछ नकदी उठा ले गए। भुवन पांडेय ने तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि इसकी जांच की जा रही है।