{"_id":"61fd6f7004dead72250f2540","slug":"trespass-in-house-jewels-of-worth-rs-5-lakh-theft-salempur-news-gkp4259046109","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत के रास्ते मकान में घुसकर पांच लाख के आभूषण उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत के रास्ते मकान में घुसकर पांच लाख के आभूषण उड़ाए
विज्ञापन

भटनी। डेमुसा गांव निवासी शिक्षक के मकान में छत के रास्ते घुसकर चोरों ने बृहस्पतिवार की रात पांच लाख के आभूषण उड़ा दिए। उनके यहां 19 फरवरी को बेटी की बरात आने वाली है।
भटनी थाना क्षेत्र के डेमुसा गांव निवासी मुन्ना यादव बिहार प्रांत में शिक्षक हैं। वे भटनी-बलुआ अफगान मार्ग पर दर्शन चौराहे के समीप मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। 19 फरवरी को मुन्ना यादव की बहन की शादी है। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा है। मकान में रंगाई-पुताई का काम चल रहा है। कारीगर काम निपटाने के बाद बृहस्पतिवार शाम बांस-बल्ली साइड में रखकर घर चले गए। थके-हारे परिवार के लोग भी रात को भोजन के उपरांत जल्दी सो गए। शुक्रवार भोर में परिवार के एक सदस्य की नींद खुली तो कमरे में रखी आलमारी को खुला देख उनके होश उड़ गए। शोर मचाने पर पूरा परिवार जाग गया और मकान में छानबीन करने लगा तो पांच लाख के गहने और कीमती सामान गायब मिले। जानकारी पर पुलिस के अलावा फोरेंसिक टीम घटना की जांच कर रही है। इस बाबत एसओ गोपाल पांडेय ने बताया कि शिक्षक के घर चोरी हुई है। शिकायत पर पुलिस टीम मौके पर गई थी। मामले की छानबीन चल रही है।