{"_id":"69498774b3262b54b10ca4a7","slug":"trees-blocked-construction-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-170706-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पेड़ों ने रोकी निर्माण की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पेड़ों ने रोकी निर्माण की राह
Mon, 22 Dec 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 22 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
भागलपुर। नवलपुर से सिकंदरपुर तक राष्ट्रीय राजमार्ग-277 निर्माण का काम अटक गया है। इसकी वजह पेड़ बने हुए हैं। वन विभाग सड़क किनारे लगे पेड़ों को अभी तक नहीं हटा पाया है।
इसकी वजह से सड़क बनाने का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। आरोप है कि पिछले दो महीने से राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने वाली कार्यदायी संस्थाओं के मजदूर बैठे हुए हैं और मशीनें भी बंद पड़ी हैं। बलिया जिले के सिकंदरपुर से देवरिया जिले के नवलपुर तक राष्ट्रीय राजमार्ग-727 का निर्माण कार्य होना है। इसके लिए सड़क के किनारे स्थित पेड़ों को हटाया जाना है, लेकिन वन विभाग ने अभी तक यह काम शुरू नहीं किया है।
बारिश के मौसम के दौरान ही अगर पेड़ों की कटाई हो गई होती तो अब तक सड़क निर्माण का शुरू हो गया होता। जिस इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग बनाया जा रहा है, वह बाढ़ग्रस्त इलाके में आता है। इस क्षेत्र में निर्माण कार्य नवंबर से शुरू होता है और मई तक चलता है। इसके बाद काम बंद कर दिया जाता है। भागलपुर से सिकंदरपुर होते हुए सरयू नदी निकलती है। वन विभाग द्वारा पेड़ों की कटाई समय से नहीं कराई गई तो कार्यदायी संस्था समय से अनुबंध पूरा नहीं कर पाएगी।
विज्ञापन
इस संबंध में वन विभाग के गोरखपुर के प्रभागीय लॉगिंग अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि सड़क से पेड़ों की कटाई के लिए टेंडर जारी किए जा रहे हैं। जल्द से जल्द पेड़ों की कटाई शुरू कर दी जाएगी। संवाद