फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Tree plantation campaign from today, 31 lakh saplings will be planted

Deoria News: पौधारोपण महाअभियान आज से, रोपे जाएंगे 31 लाख पौधे

Sat, 20 Jul 2024 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Tree plantation campaign from today, 31 lakh saplings will be planted
- महाअभियान के अंतर्गत एक दिन में पौधारोपण करने का लक्ष्य निर्धारित
विज्ञापन

- नोडल अधिकारी ने की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पौधरोपण के लिए शासन द्वारा जनपद के लिए नोडल अधिकारी और सचिव नगर विकास अजय कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित गांधी सभागार में जिला पौधरोपण समिति की बैठक हुई। इसमें शनिवार को होने वाले वृहद पाैधरोपण कार्यक्रम के तैयारियों की समीक्षा की गई। जनपद में 31 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे।
नोडल अधिकारी/ सचिव नगर विकास अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि लगाए गए पौधे की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। पौधरोपण अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए। जितनी अधिक जनभागीदारी होगी पौधों के सुरक्षित रहने की संभावना उतनी ही अधिक होगी। पौधरोपण अभियान के दौरान लगाए गए शत प्रतिशत पौधों की जियो टैगिंग हरीतिमा एप पर अवश्य की जाए। पर्यावरण को हराभरा बनाने के लिए पौधों के संरक्षण और देखभाल पर भी पूरा ध्यान दिया जाए, उन्हें जानवरों से भी नष्ट होने से बचाए रखें, जिससे पौधरोपण का उद्देश्य पूरा हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने शासन के निर्देशानुसार एक पेड़ मां के नाम अभियान को भी घर-घर तक पहुंचाने का निर्देश देते हुए अपील की प्रत्येक जनपदवासी न्यूनतम एक पौधा अपनी माता के नाम अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने उपस्थित सभी विभागाध्यक्षों को लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत पौधरोपण की कार्य योजना बनाकर दिनांक 20 जुलाई को जियो टैगिंग करने तथा हरीतिमा अमृत वन मोबाइल ऐप पर अपलोड करने का निर्देश दिया।

-------------------
एक ही दिन में जिले के लक्ष्य के रूप में निर्धारित समस्त 31 लाख पौधों का रोपण
डीएफओ जगदीश आर ने बताया कि 20 जुलाई को एक ही दिन में जनपद के लक्ष्य के रूप में निर्धारित समस्त 31 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। सभी विभागों को लक्ष्य आवंटित किया जा चुका है। पौधों का शतप्रतिशत उठान भी हो गया है। उन्होंने बताया कि पौधरोपण महाअभियान के अंतर्गत बैकुंठपुर मुक्तिधाम पर पौधरोपण कर किया जाएगा। यहां 8000 पौधे रोपे जाएंगे। कुशहरी में 10 हेक्टेयर में 6250, माधोपुर 5 में हेक्टेयर में 3125, सेमरी 6 में हेक्टेयर में 3750, देईडीहा से सिसई तक 5 हेक्टेयर में 3125 पौधरोपण, नवापुर से सिसई तक 5 हेक्टेयर में 3125 पौधरोपण किया जाएगा। बैठक में सीडीओ प्रत्यूष पांडेय, सीएमओ राजेश झा, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, सीआरओ जेआर चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. भीम कुमार गौतम, डीपीआरओ सर्वेश पांडेय, डीसी मनरेगा आलोक पांडेय, उपायुक्त उद्योग खुशबू सिंह, डीएचओ राम सिंह यादव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशि सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed