{"_id":"6519c304e5a146d937028184","slug":"tree-fell-on-high-tension-wire-during-storm-power-supply-to-450-villages-stopped-for-25-hours-deoria-news-c-208-1-deo1001-8940-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: आंधी में हाईटेंशन तार पर टूटकर गिरा पेड़, 25 घंटे से 450 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: आंधी में हाईटेंशन तार पर टूटकर गिरा पेड़, 25 घंटे से 450 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन
देवरिया। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक तेज आंधी के साथ बारिश हुई। जिसके कारण बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। आंधी-बारिश में कई गांव में पेड़ टूटकर बिजली के तार पर गिर गया। इसके कारण तरकुलवा और बघौचघाट बिजली घर से जुड़े 450 गांव में 25 घंटे तक बिजली की आपूर्ति ठप रही। इस दौरान करीब सात लाख की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश बंद होने के बाद कर्मचारी आपूर्ति बहाल के लिए जुटे रहे। पर, रविवार दो बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
आंधी-बारिश के कारण कुशीनगर जिले के कसया पाॅवर हाउस की 33केवी मेन लाइन पर सिसवा कुटी, बनवारी टोला, रामपुर खास, महुआपाटन, नरायनपुर, हरैया सहित कई गांव में बिजली तार पर पेड़ टूटकर गिर गया। तार टूटने के कारण इलाके में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। आंधी व बारिश बंद होने के बाद से ही बिजली निगम के कर्मचारी पेट्रोलिंग करके आपूर्ति को बहाल करने में जुटे हुए हैं। पर, रविवार 2 बजे दिन तक बिजली सप्लाई चालू नही हो पाई थी। जिससे बिजली-पानी के बिन दोनों उपकेंद्रों की तकरीबन सात लाख की आबादी परेशान रही। लोगों के घरों में लगे इनवर्टर भी जबाब दे चुके हैं। अधिकांश लोगों के मोबाइल फोन बंद हो गए हैं। मुण्डेरा बाबू, रामपुर खास, बालपुर श्रीनगर, तरकुलवा, कंचनपुर, पथरदेवा, गुलहरिया, महुआपाटन, बंजरिया बाजार, मालसी, बघौचघाट, विशुनपुरा बाजार आदि सभी कस्बों के व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद करने पड़े। बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। इस संबंध में जेई संदीप कुमार ने बताया कि मेन सप्लाई सहित एलटी तारों पर दर्जनों जगह पेड़ और डालियां टूटकर गिरने से आपूर्ति ठप है। बिजलीकर्मी रात से ही पेट्रोलिंग करके टूटे तार को ठीक करने के कार्य में लगे हैं। शाम तक बिजली सप्लाई हो जाने की उम्मीद है।