फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Trapped in the affair of pigeons, a young man died in his in-laws house

Deoria News: कबूतरबाजों के चक्कर में फंसे युवक ने ससुराल में दी जान

Wed, 09 Aug 2023 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 09 Aug 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Trapped in the affair of pigeons, a young man died in his in-laws house
मृतक राजू
देवरिया। कबूतरबाजों के चक्कर में आकर मोटी रकम गंवाने के बाद कर्ज में डूबे युवक ने ससुराल में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत नाजुक होने पर ससुराल के लोगों ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक गोरखपुर के पादरी बाजार निवासी राजू विश्वकर्मा (28) की शादी एक वर्ष पूर्व गौरीबाजार थाना क्षेत्र के जोगन के रहने वाले शैलेश की बहन ज्योति से हुई थी। परिजनों के अनुसार किसी ने राजू को दुबई में कारपेंटर का काम दिलाने का भरोसा दिलाया था। इसके लिए उसने पत्नी के अलावा गांव के कुछ लोगों से रुपयों के इंतजाम के लिए कहा था। राजू ने विदेश जाने के लिए कर्ज लेकर करीब एक लाख रुपये इकट्ठा किए और कबूतरबाज युवक को दे दिए। राजू घर की आर्थिक हालत ठीक करने के लिए दुबई चला गया। लेकिन, वहां पहुंच कर जब उसे कोई काम नहीं मिला तो ठगे जाने का अहसास हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद वह चार माह पहले अप्रैल में घर लौट आया। इसके बाद कर्ज का तगादा आने लगा। इसको लेकर वह परेशान रहने लगा था। इसी बात को लेकर पत्नी से भी तकरार होती थी। इन दिनों पत्नी ज्योति मायके चली आई थी। मंगलवार को राजू भी ससुराल पहुंच गया। कर्ज के रूप में लिए गए रुपये को लेकर पत्नी से मामूली बहस हो गई। उसने शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत नाजुक हो गई। ससुराल के लोगों ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां देर रात मौत हो गई। यह खबर जब घर पहुंची तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन





--------------------



विदेश में नौकरी के सपने दिखाकर ठगे जा रहे बेरोजगार
देवरिया। विदेश में नौकरी के सपने दिखाकर बेरोजगारों को ठगने का काम किया जा रहा है। अपंजीकृत संस्थाएं मोटी रकम लेकर फर्जी वीजा और टिकट थमा दे रही हैं। जिले के कई जगहों पर एजेंटों ने पूर्वांचल और बिहार के बेरोजगार युवकों को निशाना बनाया है। कई युवकों ने अपने परिवार की गाढ़ी कमाई और कर्ज लेकर एजेंट को दे दिए। उन्हें नौकरी भी नहीं मिली और रुपये भी डूबने का भय सता रहा है।

- मार्च माह में विदेश भेजने के नाम पर एक एजेंट बरहज क्षेत्र के क्षेत्र के करीब 32 युवकों से करीब 50 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। रूस में नौकरी दिलाने के नाम पर उसने युवकों को विश्वास में लेने के लिए एयरपोर्ट से उड़ान भरने की तारीख और फर्जी वीजा और टिकट भी थमा दिया था।




- मार्च माह में शहर के देवरिया खास स्थित ट्रेनिंग एंड टेस्ट सेंटर संचालक ने विदेश भेजने के नाम पर करीब 150 युवाओं से 30 लाख रुपये ठग लिए। इसमें देवरिया सहित बिहार के विभिन्न जिलों के युवक हैं।








अगर नौकरी के लिए विदेश जा रहे हैं तो सबसे पहले देखना चाहिए कि कंपनी ने वैधानिक तरीके से एग्रीमेंट कराया है कि नहीं। जिस पर पूरा ब्योरा होता है कि काम का कितना घंटा होगा और वेतन क्या होगा। विदेश भेजने वाली फर्म विदेश मंत्रालय में पंजीकृत है कि नहीं, यह वेबसाइट पर पर देख लें। एम्प्लॉयमेंट वीजा पर ही विदेश जाएं। अगर विदेश में जाते हैं तो कठिनाई से बचने के लिए भारतीय दूतावास में जाकर पासपोर्ट, वीजा, कंपनी के एग्रीमेंट के बारे में दर्ज कराना चाहिए। इसके बारे में पूरी जानकारी करें।
अविनाश कुमार सिंह, सचिव, कानून पीड़ित न्याय मंच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed