{"_id":"695c08a2e9163606550e1995","slug":"transformers-will-not-burn-due-to-overload-deoria-news-c-208-1-deo1022-171841-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ओवरलोड से नहीं जलेंगे ट्रांसफाॅर्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ओवरलोड से नहीं जलेंगे ट्रांसफाॅर्मर
Tue, 06 Jan 2026 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
भटनी। गर्मी के मौसम में बिजली की बढ़ती मांग के चलते ओवरलोड और ट्रांसफाॅर्मर जलने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बिजली निगम ने अहम निर्णय लिया है।
स्थानीय विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब 50 गांवों में ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसके बाद अन्य गांवों में भी ट्रांसफाॅर्मर बदलने का कार्य किया जाएगा। ट्रांसफाॅर्मर बदलने के बाद लोगों को बिजली कटाैती की समस्या से राहत मिल जाएगी। लोगों को पर्याप्त मिलेगी मिलेगी। भटनी विद्युत उपकेंद्र से नगर और करीब डेढ़ सौ गांवों की बिजली आपूर्ति की जाती है। बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार, हर साल गर्मी के दौरान ओवरलोड के कारण ट्रांसफाॅर्मर खराब होने और जलने की शिकायतें बढ़ जाती हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों में लंबी अवधि तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। इसी को देखते हुए निगम ने पहले से तैयारी शुरू कर दी है। अधिक समस्या वाले नगर क्षेत्र और 50 गांव में क्षमता बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
जल्द ही नए और अधिक क्षमता वाले ट्रांसफाॅर्मर नगर और गांवों में पहुंच जाएंगे। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से ट्रांसफाॅर्मर बदले जाएंगे, जिससे गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।
अवर अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि नगर और देहात क्षेत्रों में बिजली की ओवरलोड समस्या को देखते हुए ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़ाने की कवायद शुरू हो गई है। उन्होंने लोगों से समय से बकाया बिल जमा करने की अपील की।