फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Transformer water of five villages, rural in Andhere

Deoria News: पांच गांवों के ट्रांसफाॅर्मर जले, अंधेरे में ग्रामीण

Sat, 09 Aug 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 09 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Transformer water of five villages, rural in Andhere
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। विद्युत उपकेंद्र खुखुंदू क्षेत्र के पांच गांवों का विद्युत ट्रांसफाॅर्मर करीब एक सप्ताह से जला पड़ा है। इसके चलते गांवों में अंधेरा छाया हुआ है। ग्रामीण ट्रांसफाॅर्मर बदलवाने के लिए उपकेंद्र और जेई का चक्कर लगा रहे हैं। निगम के जिम्मेदारों का कहना है कि वर्कशॉप में ट्रांसफाॅर्मर ही नहीं उपलब्ध है।
क्षेत्र के बलुआ गांव में 100 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगा है। एक पखवाड़ा पहले ट्रांसफाॅर्मर जल गया था। ग्रामीणों के प्रयास के बाद एक सप्ताह में ट्रांसफाॅर्मर बदला गया। वह दो दिन बाद फिर जल गया। निगम के कर्मचारियों ने किसी तरह जुगाड़ से सिर्फ बल्ब जलाने की व्यवस्था की है। मोटर नहीं चल रहा है।
विज्ञापन

इसी तरह एक सप्ताह पहले मंगराईच गांव में लगा 63 केवीए, बैदौली और हाटा गांव में लगा 25 केवीए तथा तुलसी पिपरा गांव में लगा 16 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात के मौसम में बिजली नहीं मिलने से ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश है। ग्रामीणों का कहना है निगम के अधिकारियों से जले ट्रांसफाॅर्मर बदलने की मांग की जा रही है, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि समय रहते ट्रांसफाॅर्मर बदला नहीं गया तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

जेई सोनू का कहना है कि जले ट्रांसफाॅर्मरों का इस्टीमेट बनाकर वर्कशॉप में भेज दिया गया है, वहां अभी ट्रांसफाॅर्मर उपलब्ध नहीं है। जैसे ही ट्रांसफाॅर्मर मिलेगा तत्काल जले ट्रांसफाॅर्मरों को बदलकर आपूर्ति बहाल करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed