फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Transformer not changed even after complaint, angry people demonstrated at sub-centre

Deoria News: शिकायत के बाद भी नहीं बदला गया ट्रांसफॉर्मर, नाराज लोगों ने उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

Fri, 14 Jul 2023 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Transformer not changed even after complaint, angry people demonstrated at sub-centre
लार में ट्रांसफॉर्मर नहीं बदले जाने से नाराज लोग उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते हुए
निगम के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाकर की नारेबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। सोलह दिन बाद भी डुमरी गांव का जला ट्रांसफॉर्मर नहीं बदले जाने व नगर की लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था को लेकर नाराज लोगों ने उपकेंद्र पहुंच निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उपभोक्ताओं के तेवर देख कर्मचारी सहमे रहे। कुछ देर बाद एसडीओ ने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन देते हुए नाराज लोगों को शांत कराया। डुमरी गांव के लोगों के मुताबिक सोलह दिन पूर्व अधिक लोड पड़ने से ट्रांसफॉर्मर जल गया। सोलह दिन बाद भी ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया है। आधे गांव के उपभोक्ताओं को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। घरों में लगे उपकरण आपूर्ति के अभाव में बेमतलब साबित हो रहे हैं। यही हाल नगर के फानी टोला और बौली वार्ड का है। फानी टोला में लगा ट्रांसफॉर्मर 13 दिन पहले जल गया। बौली वार्ड में दो दिन पहले, जिससे बत्ती गुल है। शाम होते ही अंधेरा छा जा रहा है। पानी के लिए लोग परेशान है। उमस भरी गर्मी में पंखा झलना पड़ रहा है। सुबह नित्य क्रिया के लिए परेशानी हो रही है। मोबाइल चार्ज करने के लिए दूसरे वार्ड जाना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है शिकायत के बाद भी निगम के अधिकारी जले ट्रांसफॉर्मर नहीं बदलवा रहे हैं। पूछने पर टाल मटोल कर रहे हैं। इस बात से नाराज उपभोक्ता शुक्रवार को साहू विशाल कुमार गुप्ता व गुलशन यादव,पवन यादव के नेतृत्व में लार उपकेंद्र पहुंचे। लापरवाही का आरोप लगा निगम के कर्मियों के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए ट्रांसफॉर्मर बदलवाने की मांग करने लगे। जानकारी पर एसडीओ मनीष यादव ने नाराज लोगों को समझा जल्द ट्रांसफॉर्मर बदलवाने का आश्वासन दिया।
.....
शिकायत पर कुछ जले ट्रांसफॉर्मर बदलवाए गए हैं। अन्य को बदलवाने के लिए मांग की गई है। उपलब्ध होने पर जल्द ही लगवा दिया जाएगा।
मनीष यादव, एसडीओ लार
....
चौबीस घंटे से दो वार्डों की बत्ती गुल, पांच हजार की आबादी अंधेरे में
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। चौबीस घंटे से नगर के दो वार्डों की आपूर्ति ठप है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। उमस भरी गर्मी में उपभोक्ता पसीने से तर-बतर हो रहे हैं। लार के चनुकी मोड़ पर लगे चार सौ केवीए के ट्रांसफॉर्मर में अचानक बृहस्पतिवार को तकनीकी खराबी आ गई। जिसके बाद इंद्रानगर वार्ड की बत्ती गुल हो गई। सूचना पर पहुंचे निगम के कर्मियों ने खराबी को दुरुस्त करने का प्रयास किया। लेकिन खराबी ठीक नहीं हो सकी। पूरी रात उपभोक्ता अंधेरे में रहे। उमस भरी गर्मी में लोग रातजगा करते रहे। कुछ लोगों ने गर्मी से निजात पाने के लिए पंखा झल रात गुजारी। वहीं भरटोलिया वार्ड में तार फाल्ट होने से बिजली गुल हो गई। आरोप है कि फाल्ट बनाने की सूचना देने पर भी निगम का कर्मी कोई नहीं आया। सुबह टंकी में पानी नहीं होने से दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। समाचार लिखे जाने तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

.....
इनकमिंग फीडर का सिटी जला, चार घंटे तक सौ गांवों की बिजली गुल
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। इनकमिंग फीडर का सिटी जलने से चार घंटे तक सौ गांवों की आपूर्ति गुल रही। निगम कर्मियों के प्रयास से शाम सात बजे के करीब खराबी को ठीक कर आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत महसूस की। शुक्रवार को लार बाजार के फीडर वार्ड में आपूर्ति चालू थी। तभी अचानक सिटी जल गई। इससे सौ से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई। उमस भरी गर्मी लोग पसीने से भीग गए। करीब शाम सात बजे खराबी को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल हुई तो उपभोक्ताओं को राहत महसूस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
लोकल फाल्ट व ट्रिपिंग से उपभोक्ता त्रस्त
लार नगर सहित क्षेत्र के अलग अलग गांवों में लगा तार जर्जर हो गया है। शाम होते ही ओवर लोड पड़ने पर फाल्ट होकर अलग अलग स्थानों पर तार गल कर गिर रहा है। कई बार बड़ी घटना होने से बाल बाल बच गया। इसके वजह से आए दिन आपूर्ति बाधित होती रहती है। उधर गर्मी में फीडर पर अधिक लोड पड़ने से शाम को ट्रिपिंग की समस्या बढ़ जा रही है। इससे उपभोक्ता त्रस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed