{"_id":"646a69dbb02c9276c3058887","slug":"transformer-fire-power-failure-five-thousand-consumers-upset-deoria-news-c-7-1-175938-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रांसफार्मर में लगी आग, बिजली गुल, पांच हजार उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रांसफार्मर में लगी आग, बिजली गुल, पांच हजार उपभोक्ता परेशान
Mon, 22 May 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 22 May 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर की आग से दो दुकानदारों का सामान भी जला, जीएम एकेडमी, सेंट जेवियर्स, स्काॅर्लस पब्लिक स्कूल, आरके सेंट्रल पब्लिक स्कूल की आपूर्ति ठप
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। भीषण गर्मी के बीच नगर के सोहनाग मोड़ के पास का ट्रांसफार्मर रविवार दोपहर में धूं धूं कर जल गया। जिसके चलते दो वार्डों के करीब पांच हजार उपभोक्ताओं के घरों की बिजली समेत चार स्कूलों की बत्ती पूरे दिन नहीं रही। उमस भरी गर्मी में लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। आग की लपटों ने बगल की दो दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दुकानदारों का हजारों का सामान जल गया। लोगों की सूचना के करीब दस मिनट बाद बिजली आपूर्ति कटी। इसके बाद दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। नव निर्वाचित चेयरमैन श्रीराम यादव ने दुकानदारों की क्षतिपूर्ति और ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए एसडीएम व एक्सईएन से मांग की है।
सलेमपुर में जर्जर तार व ओवरलोड के चलते बिजली आपूर्ति आए दिन बाधित हो रही है। नगर के मुख्य मार्ग पर सोहनाग के मोड़ के पास एक महीने में तीन बार ट्रांसफार्मर जल चुका है। अभी एक सप्ताह पहले चार सौ केवीए का ट्रांसफार्मर जलने के बाद बदला गया था, जो ओवर लोड के चलते रविवार दोपहर धूं-धूं कर जल गया। आग लपट से पास लगा एक छोटा ट्रांसफार्मर भी चपेट में आने से जल गया। वहीं ट्रांसफार्मर के बगल के दुकानदार विद्या सागर व शिव सागर चौरसिया की दुकान का कुछ सामान भी जल गया। जिससे दुकानदारों का हजारों का नुकसान हुआ। ट्रांसफार्मर जलने से इचौना पश्चिमी व सलाहाबाद वार्ड की बिजली गुल हो गई है। वहीं जीएम एकेडमी, सेंट जेवियर्स, स्काॅर्लस पब्लिक स्कूल, आरके सेंट्रल पब्लिक स्कूल की आपूर्ति ठप हो गई है। मालूम हो कि एक सप्ताह पूर्व स्टेशन रोड का ट्रांसफार्मर जल गया था जो आज तक नहीं बदला गया है। नगर पंचायत के मोबाइल ट्रांसफार्मर के जरिए आपूर्ति हो रही है। एक्सईएन परवेज आलम ने बताया कि शाॅर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में आग लगी होगी। जांच के बाद पता चलेगा। क्षमता वृद्घि के लिए लिखा गया है। आपूर्ति शीघ्र बहाल कर दी जाएगी।