{"_id":"666b65f43573906fbe072107","slug":"transformer-blast-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-127802-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रांसफाॅर्मर हीट के दौरान तेज आवाज के साथ ब्लास्ट, लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रांसफाॅर्मर हीट के दौरान तेज आवाज के साथ ब्लास्ट, लगी आग
Fri, 14 Jun 2024 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 14 Jun 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
लार में हीट करने के दौरान ट्रांसफार्मर की टूटी खूंटीफोटो- संवाद
फोटो समाचार.......
कई के ऊपर ट्रांसफाॅर्मर का गर्म तेल गिरा, मची अफरा-तफरी
दोगारी मिश्र में आबादी के बीच ग्यारह हजार वोल्ट का तार गिरा
संवाद न्यूज एजेंसी
लार। उपकेंद्र से जुड़े रामनगर गांव में वर्कशाॅप से मरम्मत होकर आए 63 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर को हीट करने के दौरान आग लग गई। तेज आवाज के साथ ट्रांसफाॅर्मर ब्लास्ट कर गया। आवाज सुनकर दौड़े लोगों पर ट्रांसफाॅर्मर के गर्म तेल का छींटा पड़ गया। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई। उपकेंद्र पर तैनात कर्मियों को फोन कर दी। इसके बाद लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। ट्रांसफाॅर्मर जल जाने से करीब सौ से अधिक घरों की आपूर्ति ठप हो गई।
वहीं, दोगारी मिश्र गांव में आबादी के बीच बुधवार की रात करीब दस बजे के समीप ग्यारह हजार का वोल्ट तार टूट कर गिर गया। संयोग ठीक रहा कि कोई हादसा नहीं हुआ।
लार उपकेंद्र से जुड़े रामनगर गांव के 63 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर एक सप्ताह पूर्व जल गया। शिकायत पर देवरिया वर्क शाप से ट्रांसफाॅर्मर पहुंचा। लगने के दस मिनट बाद ही जल गया। दुबारा उपभोक्ताओं की सूचना पर बृहस्पतिवार की दोपहर में निगम के कर्मी ट्रांसफाॅर्मर लेकर पहुंचे और पोल के एंगिल पर चढ़ाकर दस घंटे हीट करने की बात कहकर चले गए। अभी ट्रांसफाॅर्मर को आपूर्ति देकर हीट किया जा रहा था। तभी अचानक आग लग गई। इसके बाद तेज आवाज के साथ ब्लास्ट कर गया। इसमें ट्रांसफाॅर्मर की खूंटी टूट कर कुछ दूर जा गिरी। इसमें कुछ दूरी पर चारपाई लगा बैठे एक व्यक्ति बाल-बाल बच गए। वहीं, आवाज सुनकर दौड़े लोगों के ऊपर तेल का गर्म छींटा पड़ गया। लोगों के सहयोग से कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
वहीं, एक सप्ताह से लगातार ट्रांसफाॅर्मर जलने से सौ से अधिक घरों की आपूर्ति बाधित है।
कोट
प्रयास कर ट्रांसफाॅर्मर को लगातार बदलवाया गया है। ट्रांसफाॅर्मर फुंक जा रह हैं। 100 केवीए का ही ट्रांसफाॅर्मर उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है। -गोरख गुप्ता, जेई लार
जल्द लगेगा 100 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर
लार। रामनगर गांव में वर्कशाॅप से आए तीन ट्रांसफाॅर्मर महज दस मिनट के अंदर ही फुंक गए। इसकी शिकायत लोगों ने निगम के उच्चाधिकारियों से की। इसके बाद अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही 100 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर उपलब्ध करा दिया जाएगा।