फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Trains will run on changed route due to repair of bridge on Baitalpur-Gauribazar section

Deoria News: बैतालपुर-गौरीबाजार खंड पर पुल की मरम्मत से बदले मार्ग से चलेंगी ट्रेनें

Sat, 14 Sep 2024 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Trains will run on changed route due to repair of bridge on Baitalpur-Gauribazar section
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। रेलवे प्रशासन की ओर से बैतालपुर-गौरी बाजार खंड पर स्थित पुल संख्या-149 की मरम्मत के लिए यातायात ब्लाॅक किया जाएगा। इससे कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन एवं नियंत्रण के साथ संचालन किया जाएगा। इसमें दरभंगा से 16 सितंबर को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग सीवान-भटनी-देवरया सदर-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
इसके फलस्वरूप यह गाड़ी देवरिया सदर स्टेशन पर नहीं रुकेगी। वहीं बरौनी से 16 सितंबर को चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग सीवान-भटनी-देवरिया सदर-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से परिचालनिक सुगमता के लिए बैतालपुर-गौरी बाजार खंड पर स्थित पुल संख्या-149 के अनुरक्षण कार्य के लिए यातायात ब्लाॅक लिए जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन एवं नियंत्रण के चलते मार्ग परिवर्तन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके चलते दरभंगा से 16 सितंबर को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग सीवान-भटनी-देवरिया सदर-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी । फलस्वरूप यह गाड़ी देवरिया सदर स्टेशन पर नही रुकेगी। बरौनी से 16 सितंबर को चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग सीवान-भटनी-देवरिया सदर-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी । फलस्वरूप यह गाड़ी देवरिया सदर स्टेशन पर नही रूकेगी। इसके अलावा 16 सितंबर को 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस मार्ग में 30 मिनट तथा 15027 संभलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस 20 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed