{"_id":"658db73a70dc1d7b9c0e8e06","slug":"trains-were-delayed-by-eight-to-10-hours-due-to-fog-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-16231-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कोहरे की वजह से आठ से 10 घंटे विलंब से आई ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कोहरे की वजह से आठ से 10 घंटे विलंब से आई ट्रेनें
Thu, 28 Dec 2023 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 28 Dec 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से चलीं रोडवेज बसें भी समय से नहीं पहुंचीं डिपो, परेशान हुए यात्री
देवरिया। बाहर से आने वाले ट्रेनें और रोडवेज की बसें बीच रास्ते में पड़ रहे कोहरे के चलते आठ से दस घंटे विलंब से पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। घर से सफर के लिए निकले लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
दिल्ली से आने वाली यूपी 53 एटी 7920 बस दोपहर 11 बजे रोडवेज परिसर में पहुंची। जबकि इसे सुबह ही पहुंचना था। दोपहर 1 बजे तक सहरसा-जनसाधारण एक्सप्रेस जिसका देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह 9.05 बजे है, दोपहर एक बजे तक नहीं पहुंची तो स्टेशन पर बैठे यात्री परेशान हो गए।
सिवान जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे जितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि दोपहर 12 बजे ट्रेन का लोकेशन गोरखपुर से आगे दिखाने पर घर से निकला था, लेकिन एक बजने के बाद भी ट्रेन यहां नहीं आई। पूछताछ करने पर मालूम हुआ कि ट्रेन को गोरखपुर से ही डायवर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसी तरह सुबह पहुंचने वाली डाउन वैशाली और आम्रपाली एक्सप्रेस दोपहर 1.30 बजे तक लखनऊ तक पहुंची थीं। दोपहर 3.50 बजे सहरसा-नई दिल्ली अप वैशाली एक्सप्रेस पहुंची तो गोरखपुर सहित अन्य जगहों पर जाने वाले नौकरीपेशा लोगों की भीड़ लग गई।
इसी दौरान हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस भी प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची। यह ट्रेन आमतौर पर एक से 1.30 बजे के बीच पहुंच जाती है। इस दौरान लोकल यात्रियों की भीड़ के चलते लंबी दूरी के यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने में मशक्कत करनी पड़ी। जो परिवार संग थे, वे और ज्यादा परेशान हुए।
चौरीचौरा आठ तो कृषक एक्सप्रेस दो घंटे देरी से पहुंची
सलेमपुर। लखनऊ से वाराणसी जाने वाली कृषक एक्सप्रेस का सलेमपुर में पहुंचने का समय 8:40 बजे है यह ट्रेन 10:40 बजे पहुंची। वहीं चौरीचौरा एक्सप्रेस करीब 8:30 घंटा देरी से स्टेशन पर पहुंची। इसका सलेमपुर पहुंचने का समय भोर में 3:10 बजे है, लेकिन ट्रेन 11:40 बजे पहुंची। इसी प्रकार गोरखपुर से दादर जाने वाली ट्रेन भी करीब चार घंटे लेट रही। स्टेशन अधीक्षक ब्रजेश मिश्र ने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेनें लेट हुई हैं। संवाद
-- -- --
स्पीकअप
ट्रेनों के विलंब से चलने से दैनिक यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। हर दिन गोरखपुर से देवरिया आने में घंटों लग जा रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर बैठकर इंतजार करने में समय बर्बाद हो जाता है।-शीला चतुर्वेदी, यात्री
-- -- --
कई ट्रेनों के लेट होने से लंबी दूरी के साथ ही लोकल रुट के यात्रियों को भी लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। कोहरा जब और तेज होगा तो इसका व्यापक असर देखने को मिलेगा। -जफर मंसूर
--
कोट
डाउन वैशाली और आम्रपाली एक्सप्रेस सात से आठ घंटे तक विलंब से चल रही हैं। सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस को गोरखपुर से ही कप्तानगंज के रास्ते डायवर्ट कर दिया गया। बाराबंकी व छपरा में काम होने से कुछ गाड़ियां पहले से ही निरस्त चल रही है। - इमामुद्दीन अंसारी, स्टेशन अधीक्षक देवरिया सदर