फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   train cancle information

Deoria News: यार्ड रिमाडलिंग को लेकर भटनी व वाराणसी के बीच कई ट्रेनें 30 मार्च तक निरस्त

Fri, 10 Mar 2023 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 10 Mar 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
train cancle information
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर चल रहा भटनी-औड़िहार खंड के दोहरीकरण का कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर भटनी-औड़िहार खंड के दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। औड़िहार-भटनी रेल खंड पर स्थित इंदारा-किड़िहरापुर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य एवं इंदारा स्टेशन के यार्ड रिमाॅडलिंग कार्य को लेकर इस मार्ग पर शनिवार से कई ट्रेनें निरस्त की गईं हैं। इसके चलते रेल यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
भटनी से औड़िहार रेल खंड 117 किमी के दोहरीकरण के लिए 1177 करोड़ रुपये स्वीकृत है, जिसके तहत 12 बड़े पुल तथा 108 छोटे पुलों सहित अन्य यात्री सुविधाओं का प्रावधान किया जा रहा है। इस खंड में घाघरा नदी पर एक महत्वपूर्ण पुल का भी निर्माण कार्य चल रहा है। इस पर 61 मीटर स्पान के 18 ओपेन वेब गार्डर लगाए जाएंगे तथा पुल की लंबाई 1.16 किमी होगी। प्रथम चरण में इंदारा से कीड़िहरापुर 13 किमी का दोहरीकरण कार्य पूर्ण लिया गया है। इसका रेल संरक्षा आयुक्त 30 मार्च को निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन ने इंदारा-किड़िहरापुर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य एवं इंदारा स्टेशन के यार्ड रिमाॅडलिंग कार्य के लिए 11 से 25 मार्च तक प्री-नॉन इंटरलॉक एवं 26 से 30 मार्च तक नॉन इंटरलॉक कार्य तथा 30 मार्च को रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के कारण कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 01748/01747 बनारस-भटनी-बनारस अनारक्षित विशेष गाड़ी, 15129/15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस, 11 से 30 मार्च तक निरस्त रहेगी। 05148 वाराणसी सिटी-भटनी अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी 14 से 30 मार्च तक, 05147 भटनी-वाराणसी सिटी अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी 15 से 30 मार्च तक निरस्त रहेगी। बनारस-गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस 26, 29 एवं 30 मार्च को निरस्त रहेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गोरखपुर से 15, 18, 22, 25 एवं 29 मार्च को चलने वाली 15050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग भटनी-सीवान-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी। कोलकाता से 26 एवं 29 मार्च, 2023 को चलने वाली 15049 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-सीवान-भटनी के रास्ते चलेगी। आनंद विहार टर्मिनस से 21 से 29 मार्च तक चलने वाली 14006 आनंद विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-गाजीपुर सिटी-छपरा के रास्ते चलेगी। सीतामढ़ी से 22 से 30 मार्च तक चलने वाली 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-औड़िहार के रास्ते चलेगी।
लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 25 व 26 मार्च को चलने वाली 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग प्रयागराज जं.-प्रतापगढ़-अयोध्या कैंट-मनकापुर-गोरखपुर के रास्ते चलेगी। गोरखपुर से 26 व 27 मार्च को चलने वाली 15018 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या कैंट-प्रतापगढ़-प्रयागराज जं. के रास्ते चलाई जाएगी।

इसके अलावा वाराणसी सिटी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस वाराणसी सिटी के स्थान पर गोरखपुर से चलेगी। लखनऊ जं. से 21 से 29 मार्च तक चलने वाली लखनऊ -वाराणसी सिटी एक्सप्रेस गोरखपुर तक चलेगी। 25 एवं 29 मार्च को चलने वाली अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस मऊ तक चलेगी। 26 व 29 मार्च को चलने वाली गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस मऊ से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed