फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Trailer driver injured in accident dies

Deoria News: हादसे में घायल ट्रेलर चालक की मौत

Tue, 10 Jun 2025 12:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Trailer driver injured in accident dies
बरहज/कपरवार। बिनोवापुरी गांव के पास रविवार की देर शाम रुद्रपुर मार्ग पर एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में चालक समेत चार घायल हो गए।
विज्ञापन

पीएचसी महेन में इलाज के दौरान गौरी बाजार थाना क्षेत्र के खैरटियां गांव निवासी चालक 36 वर्षीय नरोत्तम यादव की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चालक के सीने में स्टेयरिंग का दबाव पड़ने से गंभीर चोट आई थी। हादसे में बाइक सवार तीन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कपरवार के बिनोवापुरी गांव के पास रविवार की देर शाम एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। धमाका सुनकर अगल-बगल के लोग घरों से निकल पड़े। ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक से जा रहे कपरवार के पश्चिमपुरा निवासी धर्मेंद्र, उनके पुत्र विनीत कुमार और साहिल घायल हो गए। वहीं स्टेयरिंग में फंसे गौरी बाजार के खैरटियां गांव निवासी ट्रेलर चालक नरोत्तम को लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को इलाज के लिए पीएचसी महेन ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान ट्रेलर चालक नरोत्तम की मौत हो गई। नरोत्तम तीन भाइयों श्रीराम और आनंद में सबसे बड़ा। उन्हें एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। इंस्पेक्टर मदनपुर अनिल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed