फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   traffic will start upto 24 hours

पिड़रा पुल से 24 घंटे में आवागमन बहाल होने के आसार

Thu, 29 Sep 2022 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
traffic will start upto 24 hours
पिड़रा पुल के समीप पाट दिया गया कटान - फोटो : DEORIA
पिड़रा पुल से 24 घंटे में आवागमन बहाल होने के आसार
विज्ञापन

पिड़रा पुल के समीप गोर्रा की कटान जारी, रात में नदी में बह जा रही मिट्टी
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। पिड़रा पुल के समीप कटान स्थल से शुक्रवार से आवागमन बहाल होने के आसार बने हैं। पांच दिन से लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग गोर्रा नदी की कटान को रोकने के लिए जद्दोजहद कर रहा है। रुद्रपुर-करहकोल मार्ग पर ठीक ढंग से आवागमन शुरू नहीं होने से दोआबा के लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। विभाग रास्ते पर शुक्रवार से आवागमन बहाल होने का दावा कर रहा है।
रविवार की सुबह रुद्रपुर-करहकोल मार्ग पर पिड़रा पुल के समीप सड़क और एप्रोच कट गया। आधा से अधिक सड़क कट जाने से आवागमन बाधित हो गया। लोक निर्माण विभाग करीब पचास फीट गड्ढे को पाटने में पांच दिन लगा दिया। बृहस्पतिवार को सड़क के बराबर मिट्टी की भराई हो गई। मिट्टी और झाड़-झंखाड़ के सहारे लोक निर्माण विभाग ने सड़क के बराबर कटान पाट दी है। हालांकि, गोर्रा नदी के जलस्तर में कमी होने पर फिर से कटान होने का भी खतरा बना है।
विज्ञापन

रास्ता अवरुद्ध होने से सबसे अधिक कर्मचारियों को परेशान होना पड़ रहा है। कर्मचारियों को ड्यूटी करने के लिए करीब बीस किलोमीटर अतिरिक्त यात्रा कर तहसील और ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचना पड़ रहा। गांव के स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो गई है। स्कूल बस गांव तक नहीं पहुंच पा रहीं। अवर अभियंता बीबी सिंह ने कहा कि सड़क और एप्रोच कटने से बना गड्ढा भर गया है। 24 घंटे में आवागमन बहाल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed