फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   traffic stop on ugrasen setu

उग्रसेन सेतु से आवागमन बंद, शुरू हुआ मरम्मत कार्य

Wed, 19 Oct 2022 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
traffic stop on ugrasen setu
उग्रसेन सेतु से आवागमन बंद, शुरू हुआ मरम्मत कार्य
विज्ञापन

28 सितंबर की भोर में पुल पर हो गया था बड़ा सुराख
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के कपरवार स्थित उग्रसेन सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से पर एनएच विभाग की ओर से मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया है। इसको लेकर मंगलवार से पैदल राहगीरों को छोड़ सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्णतया रोक लगा दी गई है। पुल पर मरम्मत कार्य शुरू होने पर लोगों ने राहत महसूस की है। वहीं, आवागमन को लेकर लोग पूरे दिन हलकान रहे।
एनएच विभाग के अधिकारियों के साथ दिल्ली की 14 सदस्यीय टीम कपरवार पहुंची। देखरेख के लिए अलग से दो इंजीनियर भी आए हैं। आई टीम पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से पर पांच मीटर वर्गाकार क्षेत्रफल के डेस्क लैब तोड़ने का कार्य शुरू करा दिया है। इसे पूरी तरह से तोड़े जाने में 24-36 घंटे का अनुमान लगाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार बृहस्पतिवार को शटरिंग कार्य कराकर शुक्रवार को ढलाई करा लिए जाने की योजना है।
विज्ञापन

सबकुछ सामान्य रहा तो पुल के रास्ते 14-15 नवंबर से संचलन शुरू करा दिए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। बीते 28 सितंबर को भोर में पुल पर कुछ लोगों ने बड़ा सुराख देख शोर मचाया। पुल के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी होने पर अधिकारियों के होश फाख्ता हो गए। आनन-फानन पुल के रास्ते बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। मौके पर एक्सईएन नूर मोहम्मद, सहायक अभियंता धर्मेंद्र कुमार, अतुल तिवारी, जेई दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
दिल्ली से आई टीम द्वारा पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है। आवागमन शुरू होने में एक माह का समय लग सकता है।
-नूर मोहम्म्द, अधिशासी अभियंता एनएच
फोटो समाचार
21 तक बंद रहेगा भागलपुर पुल
भागलपुर। सरयू नदी पर बने पुल की मरम्मत कार्य के लिए डीएम के आदेश के पर 17,18 और 20, 21 अक्तूबर को दोपहिया वाहन छोड़ कर सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण रूप से रोक लगी थी। लेकिन रविवार को भारी वाहन गुजरते वक्त छठवें पाये की दरार दो फीट फैल जाने के कारण नया आदेश डीएम द्वारा जारी किया गया है। इसमें 19 अक्तूबर को भी पुल के मरम्मत कार्य में बाधा न आए इसे देखते हुये पुल से चार पहिया वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। 22 अक्तूबर से पुल से आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। यह जानकारी सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक एसपी सिंह ने दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed