{"_id":"68925214243b895c1c0d1b78","slug":"traders-riot-over-removal-of-encroachment-at-subhash-chowk-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-160148-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सुभाष चौक पर अतिक्रमण हटाने से व्यापारियों में खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सुभाष चौक पर अतिक्रमण हटाने से व्यापारियों में खलबली
Wed, 06 Aug 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना नगर पंचायत के मुख्य चौराहे पर अतिक्रमण हटता जेसीबी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। कस्बे में जलनिकासी और सुंदरीकरण परियोजना के तहत मंगलवार को सुभाष चौक पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान व्यापारियों में खलबली मच गई। नगर पंचायत प्रशासन ने नियमानुसार जेसीबी लगवाकर सड़क किनारे और चौराहे पर गुमटी और पक्के निर्माण ढहा दिए।
प्रशासन ने सुभाष चौक से मन्नूलाल चौराहे तक अतिक्रमण हटाने के लिए पहले ही नोटिस दिया था। चार दिन पहले भी अतिक्रमण हटाया गया था, मगर कुछ व्यापारियों ने समय की मांग की थी। समय सीमा पूरी होने के बाद नगर पंचायत टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने लगी। कार्रवाई के दौरान पटरी व गुमटी व्यवसायियों में अफरातफरी का माहौल रहा।
उनका कहना है कि वैकल्पिक जगह दिए बिना दुकानें हटवा दी गईं। इससे रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। व्यापारी रामलाल चौरसिया, मुलायम चौरसिया, विनोद चौरसिया, रशीद अहमद, सुनील राजभर, सरफराज अहमद, बद्री शर्मा आदि ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत ने उनके साथ अन्याय किया है।
विज्ञापन
उधर, अतिक्रमण हटने के बाद चौराहे पर साफ-सफाई और खुलापन नजर आने लगा, मगर प्रभावित व्यापारी भविष्य को लेकर चिंतित हैं। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश वर्मा ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के लिए सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गई हैं। नगर के व्यापारियों के प्रति उनकी संवेदना है। अतिक्रमण हटाने के बाद नगर की सूरत बदलेगी और हम उन्हें बेहतर तरीके से स्थापित कर रोजी-रोटी बहाल करने का प्रयास करेंगे।