{"_id":"60047bff8ebc3e2f81108707","slug":"trade-of-hooch-must-be-prohibited-deoria-news-gkp3813062136","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब का धंधा रोकें थानेदार : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब का धंधा रोकें थानेदार : एसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब का धंधा रोकें थानेदार : एसपी
देवरिया। पुलिस लाइन में रविवार को अपराध गोष्ठी हुई। थाना प्रभारियों को जिले में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। एसपी ने खासतौर पर कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन, बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण पर जोर दिया। चोरी व लूट की घटनाओं की रोकथाम के लिए रात्रि गश्त व क्षेत्र में भ्रमण, लंबित जन शिकायत एवं आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों की गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए।
एसपी डॉ.श्रीपति मिश्र ने कहा कि थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में अपराध रोकने का हरसंभव प्रयास करें। बैंकों पर विशेष सतर्कता बरतें। सांप्रदायिक भावना भड़काने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया गया। सड़क हादसे रोकने, यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने व अतिक्रमण हटवाने की हिदायत दी। बालिकाओं एवं महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई पर जोर दिया। इस दौरान एएसपी डॉ. रामयश सिंह, सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय, श्रेयश त्रिपाठी, पंचमलाल, समस्त थाना प्रभारी, निरीक्षक एलआईयू, प्रतिसार निरीक्षक, आशुलिपिक पुलिस अधीक्षक, वाचक पुलिस अधीक्षक, प्रधान लिपिक, प्रभारी कोरोना सेल, प्रभारी डायल 112, प्रभारी परिवहन शाखा, प्रभारी सम्मन सेल आदि उपस्थित रहे।