{"_id":"586547ed4f1c1b425ceec03d","slug":"tourism-will-dugdheshwardham","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पर्यटन स्थल बनेगा दुग्धेश्वरधाम’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पर्यटन स्थल बनेगा दुग्धेश्वरधाम’
देवरिया
Updated Thu, 29 Dec 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर के दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर 11 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करते केंद्रीय पर्यटन मंत्री डॉ. महेश शर्मा और अन्य लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर (देवरिया)। केंद्रीय पर्यटन एवं सांस्कृतिक राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा ने गुरुवार को रुद्रपुर में धर्मस्थल और शहीद स्थल के विकास के लिए 11 करोड़ रुपये की लागत से पांच परियोजनाओं की आधारशिला रखी। पर्यटन मंत्री ने कहा कि रुद्रपुर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर पर्यटन मंत्री का स्वागत किया गया। बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान और देवरहवा बाबा आश्रम के महंत ने प्रतीक चिह्न और अंगवस्त्र देकर पर्यटन मंत्री को सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. महेश शर्मा ने सपा और बसपा को जन सरोकारों से दूर रहनी वाली पार्टी बताया। कहा, मोदी ने गरीबी को किताब में नहीं पढ़ा है, उन्होंने गरीबी को लंबे समय तक महसूस किया है।
सपा मुस्लिमों तो बसपा दलितों को छल सत्ता हथियाती रही है। उन्होंने कहा कि उनका सौभाग्य है कि वह देवरिया के शहीद स्थल और धर्म स्थलों का विकास कर पा रहे हैं। सांसद कमलेश पासवान ने बांसगांव संसदीय क्षेत्र के अन्य महत्वपूर्ण शहीद स्थलों के विकास के लिए परियोजनाओं को स्वीकृत करने की मांग की। इस दौरान जयप्रकाश निषाद, महेंद्र यादव, डॉ रतनपाल सिंह, छट्ठेलाल निगम, जटाशंकर दूबे, अनिल पांडेय, मनीष गुप्त, दिनेश तिवारी, अंतर्यामी सिंह आदि मौजूद रहे।