फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Today the list of reservation of wards will be sent to the government

आज शासन को भेजी जाएगी वार्डों के आरक्षण की सूची

Wed, 09 Nov 2022 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Today the list of reservation of wards will be sent to the government
आज शासन को भेजी जाएगी वार्डों के आरक्षण की सूची
विज्ञापन

देवरिया। जिले की दो नगर पालिका और 15 नगर पंचायतों के आरक्षण की सूची मंगलवार की देर शाम तक तैयार करने में अधिकारी व कर्मचारी जुटे रहे। बुधवार को जिलाधिकारी की स्वीकृति के बाद विशेष वाहक के जरिये सूची शासन को भेजने की तैयारी में अफसर जुटे हुए हैं। शासन की स्वीकृति के बाद सूची सार्वजनिक कर दी जाएगी।
जिले की दो नगर पालिका व 15 नगर पंचायतों में कुल 262 वार्ड हैं। नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया मंगलवार की देर शाम तक पूरी करने में अधिकारी जुटे रहे। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, सबसे पहले नई नगर पंचायत पथरदेवा, बैतालपुर, मदनपुर, देसही देवरिया, तरकुलवा के वार्डों का आरक्षण तैयार किया गया है, क्योंकि इसे तैयार करने में काफी आसानी रही है।
विज्ञापन

सबसे अधिक परेशानी देवरिया और गौर बरहज नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण में हो रही है। इन दोनों जगहों पर देवरिया में 23 और बरहज में आठ गांव नए शामिल किए गए हैं। जिसके कारण अधिकारी सजगता बरत रहे हैं। जिम्मदारों की बातों पर गौर करें तो बुधवार की शाम तक सभी जगहों की आरक्षण सूची शासन को भेजने की तैयारी है। इसको ध्यान में रखते हुए पूरे दिन कर्मचारी कार्य निपटाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष नौ लाख तो नगर पंचायत अध्यक्ष ढाई लाख कर सकेंगे खर्च
देवरिया। इस बार नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नौ लाख रुपये और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ढाई लाख रुपये खर्च कर सकते हैं। इनको आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करना होगा।
देवरिया में 33 और बरहज में 25 वार्ड होने के कारण यहां से अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार अधिक से अधिक नौ लाख रुपये खर्च कर सकते हैं और उम्र न्यूनतम 30 वर्ष होनी चाहिए, जबकि सभासद दो लाख रुपये चुनाव में खर्च कर सकते हैं।
वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अध्यक्ष प्रत्याशी ढाई लाख और सदस्य के लिए पचास हजार रुपये व्यय सीमा निर्धारित की गई है। जबकि न्यूनतम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए।

कोट
वार्डों की आरक्षण सूची बुधवार तक शासन को भेज दिए जाने की उम्मीद है। कुछ नगर पंचायतों के वार्डों के आरक्षण का काम पूरा हो गया है। बाकी भी पूरा कर लिया जाएगा।
- गौरव श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed