फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   TLC group victorious in volleyball

Deoria News: वॉलीबाल में टीएलसी ग्रुप विजयी

Wed, 26 Feb 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 26 Feb 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
TLC group victorious in volleyball
रामपुर कारखाना। देसही देवरिया विकासखंड के कौलाछापर में आयोजित वाॅलीबाल प्रतियोगिता का समापन सोमवार की रात हुआ। टीएलसी ग्रुप ने प्रतियोगिता पर कब्जा जमा लिया। ग्रुप के खिलाड़ी को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। जुगनू स्पोर्ट क्लब कौलाछापर पुरुष वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच टीएलसी ग्रुप और एसएन मेमोरियल पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। ग्रुप ने पहला सेट 13-15 से जीता तो वहीं एसएन मेमोरियल पब्लिक स्कूल की टीम के अब्बास ने खेल में अच्छा प्रदर्शन करते हुए दूसरा सेट 15-14 से अपने नाम कर लिया। टीएलसी के बेस्ट प्लेयर मज ने अपने दम पर दोनों सेट लगातार 16-15 और 15-14 से जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। मुख्य अतिथि धर्मेंद्र राव ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी वितरित किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष आफताब आलम ने अतिथियों को अंगवस्त्र व माला पहनाकर फील्ड में स्वागत किया। रेफरी आफताब मास्टर और हैदर वारिश रहे। सचिव रिजवान खान ने सभी खिलाड़ियों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया। इस दौरान गयासुद्दीन खान, विमल पांडेय, बेलाल अहमद, सदरूद्दीन, साद, बसीर, सैफ, ग्राम प्रधान मोहम्मद फखरुद्दीन खान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed