फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Tighten your waist to wash away the stain: DM

नकलची जिले का दाग धोने के लिए कस लें कमर : डीएम

Wed, 08 Feb 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 08 Feb 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Tighten your waist to wash away the stain: DM
देवरिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों से कहा कि देवरिया पर लगा नकलची जिले का दाग धोने के लिए कमर कस लें। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा की शुचिता को प्रभावित करने वाले नकल माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। नकल को रोकने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। यदि कोई व्यक्ति नकल करता अथवा करवाता हुआ पाया जाता है तो उसके विरुद्ध उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 1998 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नकल करने वालों को किसी भी दशा में पास होने नहीं दिया जाएगा। वह मंगलवार को टाउनहाल स्थित ऑडिटोरियम में यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। जिले के सभी 193 केंद्रों के व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट से मुखातिब होकर उन्होंने कहा कि अधिनियम के तहत नकल करते हुए पकड़े जाने पर तीन माह की सजा अथवा दो हजार रुपये का अर्थदंड अथवा दोनों का प्रावधान है। इसी प्रकार यदि कोई व्यक्ति नकल करवाता हुआ पकड़ा जाता है तो उसे एक वर्ष जेल की सजा का प्रावधान है। जनपद में पर्याप्त संख्या में सचल दस्तों का गठन किया गया है साथ ही आंतरिक सचल दस्तों के माध्यम से भी नकल करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

16 अति संवेदनशील जिलो में शामिल है देवरिया
नकल के मामले में देवरिया जनपद प्रदेश स्तर पर घोषित अति संवेदनशील 16 जिलों में शामिल है। एलआईयू, पुलिस बल, सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रथम एवं द्वितीय पाली में प्रतिदिन केंद्रों का निरीक्षण करेंगे और इसकी आख्या कंट्रोल रूम को देंगे। परीक्षा कक्ष में वायस रिकॉर्डर के साथ सीसीटीवी कैमरों की निगरानी कंट्रोल रूम से की जाएगी। परीक्षा के लिए तीन सुपर जोनल, पांच जोनल तथा 36 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 193 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। 193 केंद्र व्यवस्थापक एवं 4,008 कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा कार्य संपन्न कराने के लिए तैनात किया गया है।
विज्ञापन

-------
नकल रोकने के लिए पुलिस रहेगी मुस्तैद
मौके पर एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि नकल विहीन कराना पहली प्राथमिकता है। पुलिस प्रशासन इसके लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। समस्त थानाध्यक्षों को ड्यूटी लगाने के लिए निर्देश दे दिए गए है। इस दौरान सीडीओ रवींद्र कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम सदर सौरभ सिंह, डीआईओएस डॉ. विनोद कुमार राय, एडीआईओएस महेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
कंट्रोल रूम का किया गया है गठन
डीएम ने बताया कि बोर्ड परीक्षा से जुड़ी शिकायतों को दूर करने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसका संपर्क नंबर 9598565105 तथा 9651045429 है। परीक्षार्थी परीक्षा से जुड़े प्रश्नों के संबंध में जानकारी प्राप्त या शिकायत कर सकते हैं।
--------
कोट
प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्र पर डबल लॉक अलमारी में सुरक्षित रखें गए हैं। डबल लॉक को स्टैटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में केंद्र व्यवस्थापक एवं बाह्य केंद्र व्यवस्थापक द्वारा खोला तथा बंद किया जाएगा। परीक्षा में नकल नहीं होने दी जाएगी।
- जितेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी

----------
कंप्यूटर की एबीसीडी न जानने वाले करेंगे कंट्रोल रूम की मॉनिटरिंग
देवरिया। डीआईओएस कार्यालय में बने जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से केंद्रों की निगरानी के लिए राजकीय के 19 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें कंप्यूटर की एबीसीडी तक का ज्ञान नहीं है। इसे लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों की मंशा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

राजकीय हाईस्कूल भटजमुआंव में हिंदी के शिक्षक राजेश कुमार यादव व सामाजिक विज्ञान के बीरबल यादव, राजकीय हाईस्कूल नकईल के अंग्रेजी के शिक्षक रमेश मौर्या, सवना लक्ष्मण के सामाजिक विज्ञान के वकील यादव, टीला टाली में सामाजिक विज्ञान के सहायक अध्यापक पन्नालाल गुप्ता, यहीं के जीव विज्ञान के आनंद पाल, नकईल के शारीरिक शिक्षक दयाराम कुछ ऐेसे नाम हैं जिन्हें कंप्यूटर का कुछ खास ज्ञान नहीं है। यह 16 फरवरी से चार मार्च तक कंट्रोल रूम में ड्यूटी करेंगे। सवाल यह उठ रहा है कि जो कंप्यूटर में दक्ष नहीं हैं, उनकी ड्यूटी ही क्यों लगाई गई, जबकि जिले में के अधिकतर माध्यमिक विद्यालयों में कंप्यूटर के शिक्षक व दक्ष कर्मचारी उपलब्ध हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed