फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   three women injured in rampage

भूमि विवाद में मारपीट, तीन महिलाएं घायल

Thu, 26 Nov 2020 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
three women injured in rampage
भूमि विवाद में मारपीट, तीन महिलाएं घायल
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। स्थानीय थानाक्षेत्र के गोविंदपुर गांव में बृहस्पतिवार को भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। तीन महिलाएं घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने उन्हें पीएचसी डुमरी पहुंचाया।
गांव के बैजनाथ गोंड और दिलीप पटेल के घर के आसपास ग्राम सभा की कुछ जमीन है। इस पर दोनों पक्ष अपना कब्जा होने का दावा करते हैं। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और मारपीट हो गई। बैजनाथ की तरफ से सीमा गोंड तथा दिलीप पटेल पक्ष से सुनीता एवं गीतावली देवी घायल हो गईं। इस संबंध में थानाध्यक्ष घनश्याम सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष में मारपीट हुई है। घायलों को मेडिकल कराने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

भूमि विवाद में मारपीट, चार घायल
भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के ग्राम लाखोपार में भूमि विवाद को लेकर बृहस्पतिवार को मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी में हुआ। घायलों में हरिकेश (20) पुत्र राजकुमार, अंकेश यादव (24) पुत्र बालखिला, राजकुमार (50) व सत्येंद्र (30) पुत्रगण जलेसर शामिल हैं। थानाध्यक्ष रामप्रवेश राम ने बताया कि दोनों पक्षों से नामजद तहरीर आई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed