फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three vehicles seized, e-challan issued for 87 vehicles

Deoria News: तीन वाहन सीज, 87 वाहनों का ई-चालान

Tue, 02 Jun 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 02 Jun 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Three vehicles seized, e-challan issued for 87 vehicles
देवरिया। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने सोमवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 87 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि तीन वाहनों को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

एसपी अभिजीत आर शंकर के निर्देशन में यातायात प्रभारी गुलाब सिंह ने यातायात पुलिस टीम के साथ बस स्टेशन, सुभाष चौक, कसया ओवरब्रिज और भटवलिया चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी भरने वाले ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। भटवलिया चौराहे पर बिना हेलमेट वाहन चलाने और तीन सवारी बैठाकर बाइक चलाने वालों की विशेष जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान बिना ड्राइविंग लाइसेंस तथा बिना फिटनेस प्रमाणपत्र के संचालित हो रहे ऑटो और ई-रिक्शा भी पकड़े गए। ऐसे तीन वाहनों को सीज कर दिया गया। अभियान के दौरान कुल 87 वाहनों का ई-चालान किया गया। यातायात प्रभारी गुलाब सिंह ने कहा कि इस तरह के अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed