फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   three thieves arrested

तीन चोरों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

Mon, 16 Dec 2019 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
three thieves arrested
पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
विज्ञापन

मेहड़ा पुरवां के रहने वाले हैं तीनों आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सदर कोतवाली पुलिस ने चोरी के सामान के साथ तीन चोरों को मेहड़ा पुरवां पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। बरामद सामान 12 दिसंबर को मेहड़ा पुरवां के ही एक आवास में हुई चोरी के थे। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है। रामपुर कारखाना के विशुनपुरा के रहने वाले नंदलाल सिंह ने मेहड़ा पुरवां में मकान बनवाकर परिवार सहित रहते हैं। 12 दिसंबर की शाम चार से रात नौ बजे के बीच में वह परिवार सहित कहीं चले गए थे। लौटे तो मकान का ताला तोड़कर एलईडी टीवी, मिक्सर मशीन और दो हजार रुपये चोरी हो गए थे। उनकी तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई। एसआई अंजनी यादव, कांस्टेबल मनोज यादव आदि के साथ सोमवार को क्षेत्र में थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि पुलिया के पास तीन चोर खड़े हैं। पुलिसवालों ने घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम मुरारी वर्मा, छांगुर प्रसाद और संदीप यादव निवासीगण मेहड़ा पुरवां बताया। पुलिस ने उनके पास से एलईडी टीवी, मिक्सर मशीन और 250 रुपये बरामद किए। आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर तीनों को जेल भेज दिया गया। सदर कोतवाल अरुण मौर्य ने बताया कि चोरी के सामान के साथ तीन चोरों को पकड़ा गया।

तीनों ने मकान में की थी वायरिंग
मेहड़ा पुरवां से पकड़े गए तीनों चोर इलेक्ट्रीशियन हैं। ये मकानों में वायरिंग करने का काम करते हैं और मौका देखकर उन्हीं घरों में चोरी भी कर लेते हैं। पकड़े जाने के बाद तीनों ने यह बात पुलिस को बताई और कहे कि इससे पूर्व कई घरों में चोरी कर चुके हैं। चोरी के सामान के साथ पकड़े गए मुरारी वर्मा, छांगुर प्रसाद और संदीप यादव की बात सुनकर पुलिसवाले भी चकित हो गए। तीनों ने बताया कि मेहड़ा पुरवां की तरफ तमाम लोग जमीन खरीदकर मकान बनवा रहे हैं। हम लोग घरों में वायरिंग करने का काम करते हैं। वायरिंग के दौरान घरों की पूरी स्थिति पता चल जाती है। मौका देखकर हाथ साफ कर देते हैं। तीनों ने पुलिस को बताया कि पूर्व में कई घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिए थे, लेकिन पकड़े नहीं गए। पहली बार पुलिस की गिरफ्त में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed