फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three teams were deployed to nab the miscreants.

Deoria News: बदमाशों को पकड़ने के लिए लगीं तीन टीमें

Sat, 09 May 2026 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Three teams were deployed to nab the miscreants.
गौरीबाजार। बखरा के पास महिला से लूट की तर्ज पर छिनैती की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की धरपकड़ के लिए एसपी ने तीन टीमें लगाई हैं। अपराधियों की धरपकड़ के लिए सीसीटीवी फुटेज से पहचान की कोशिश की जा रही है। सीसीटीबी फुटेज में दो संदिग्ध काले कपड़ों में दिख रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम भटौली खुर्द निवासी अंजू चौहान पत्नी अंबिका चौहान शुक्रवार को कुशीनगर जनपद के हाटा से एक समारोह में शामिल होकर घर लौट रही थीं। वह बखरा बिशुनपुरा से थोड़ा आगे बढ़ी थीं कि पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने ई-रिक्शा को ओवरटेक कर रोक लिया। महिला के गले से चैन व मंगल सूत्र लूटकर मौके से भाग गए।
विज्ञापन

बदमाशों ने कपड़े से अपना चेहरा ढक रखा था। दिन दहाड़े हुई वारदात से क्षेत्र में सनसनी मच गई थी। पुलिस ने वारदात को चुनौती मानते हुए फौरी तौर पर रोड साइड के सभी सीसीटीबी कैमरों को खंगाला। एक जगह दो संदिग्ध दिख रहे हैं। इनकी खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हरीराम यादव ने बताया कि सीसीटीबी फुटेज के आधार पर बदमाशों तक पहुंचने का पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed