{"_id":"67e5a1c3e4e9ff7278070e79","slug":"three-teams-engaged-in-investigation-returned-empty-handed-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-150266-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जांच में जुटी तीन टीमें खाली हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जांच में जुटी तीन टीमें खाली हाथ
Fri, 28 Mar 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी भाटपार रानी। खामपार क्षेत्र पकड़ी बाबू बंगरा बाजार मार्ग पर 22 मार्च को दिनदहाड़े स्वर्ण व्यवसायी के साथ हुई लूट की वारदात का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस की एसओजी सहित तीन टीमें लगाई गई हैं। टीमें यूपी से बिहार मथ रही है। कुछ बदमाशों को भी उठाया गया। फिर ठोस क्लू हाथ नहीं लग पा रहा है।
पुलिस पकड़ी बाबू चौराहा और वारदात स्थल से थोड़ी दूरी पर एक दुकान, नेटुआवीर चौराहे, टीकम पार चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल चुकी है। इसमें खास जानकारी हासिल नहीं हो पाई।
पुलिस का मानना है कि वारदात को अंजाम देने के पहले लुटेरे कई दिनों तक रेकी की थी, तभी उन्होंने वारदात को अंजाम देने के लिए सूनसान स्थान को चुना।
ग्राम सभा भठवा तिवारी के पास स्थित पौधशाला के पास शनिवार की दोपहर स्वर्ण व्यवसायी राजू वर्मा निवासी सलेमपुर को बंगरा बाजार स्थित आभूषण की दुकान पर जाते समय एक बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने धक्का देकर गिरा दिया था। इसके बाद असलहा दिखाकर बैग में रखा एक किलो चांदी व जेवरात लूट लिए थे। सीओ भाटपार रानी एसपी सिंह ने बताया कि जल्द ही लूट की वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।