{"_id":"66f8607dcf64d8a9ac074fd3","slug":"three-suspected-dengue-patients-including-two-youths-found-seven-discharged-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-136390-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दो युवक सहित डेंगू के संदिग्ध तीन मरीज मिले, सात की छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दो युवक सहित डेंगू के संदिग्ध तीन मरीज मिले, सात की छुट्टी
Sun, 29 Sep 2024 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 29 Sep 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। चौबीस घंटे में दिल्ली, गोवा से आए दो युवक सहित संदिग्ध तीन मरीजों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। उनके ब्लड का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हो सकेगा। अस्पताल में छह मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि स्वास्थ्य ठीक होने पर शनिवार को सात को लोगों को छुट्टी दे दी गई।
जिले में डेंगू तेजी से फैल रहा है। सुरौली क्षेत्र के एक गांव का युवक तीन माह से गोवा में रहता है। वह सात सितंबर को घर आया। इसके बाद 12 सितंबर को बुखार से पीड़ित हो गया। प्राइवेट में दवा कराया। आराम नहीं मिलने पर परिजन उसे लेकर बृहस्पतिवार को इमरजेंसी पहुंचे। डॉक्टर ने दवा दी। इसके बाद शुक्रवार को मेडिकल वार्ड में भर्ती किया। जांच रिपोर्ट आने के बाद शनिवार को डेंगू वार्ड में शिफ्ट किया। खामपार क्षेत्र के एक गांव का युवक घर पर था। पांच दिन पहले बुखार से पीड़ित हो गया। उसने बिहार के भोरे में प्राइवेट इलाज कराया। जांच रिपोर्ट आने पर परिजन उसे लेकर बृहस्पतिवार को इमरजेंसी पहुंचे। डॉक्टर ने मेडिकल वार्ड में भर्ती किया। ब्लड जांच रिपोर्ट आने पर शनिवार को उसे डेंगू वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। भाटपाररानी क्षेत्र के एक गांव का युवक दिल्ली गया था, जहां बुखार से पीड़ित हो गया। दवा लेने पर आराम नहीं मिला तो 24 सितंबर को घर आ गया। परिजन उसे ओपीडी में दिखाए। डॉक्टर ने मेडिकल वार्ड में भर्ती किया। जांच रिपोर्ट आने पर उसे डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया। अब तक 98 मरीज भर्ती किए गए हैं। इसमें 45 की एलाइजा रिपोर्ट पाजीटिव आई है। इसमें गैर प्रांत व प्रदेश के विभिन्न जिलों से पीड़ित होकर आने वालों की संख्या अधिक है। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि डेंगू के संभावित नए तीन मरीज भर्ती किए गए हैं। वार्ड में छह मरीज भर्ती हैं। डाॅक्टरों और नर्सों की निगरानी में इलाज चल रहा है।