फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three students died due to drowning in puddle in Deoria

UP News: देवरिया में बड़ा हादसा, स्नान करने गए तीन छात्रों की पोखरे में डूबने से मौत

Tue, 07 Jun 2022 05:08 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Tue, 07 Jun 2022 05:08 PM IST
सार

सुरौली गांव के तीन किशोर में पोखरे में स्नान करने गए थे। इस दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए। स्थानीय लोगों ने जबतक उन्हें बचाने की कोशिश की, तब तक तीनों की डूबने से मौत हो गई।

विज्ञापन
Three students died due to drowning in puddle in Deoria
डूबने से तीन बच्चों की मौत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां भलुअनी थाना क्षेत्र के पैकौली कुटी के पोखरे में मंगलवार की दोपहर स्नान करने गए एक ही गांव के तीन छात्रों की डूबने से मौत हो गई। तीनों का शव पोखरे उतारए देख भीड़ जुट गई। परिजन दहाड़े मार कर रोने लगे। घटना के बाद गांव और परिवार में कोहराम छा गया।
विज्ञापन


सुरौली गांव निवासी पीयूष (10) पुत्र ओमप्रकाश कक्षा चार, प्रवीण विश्वकर्मा (9) पुत्र अमरेश कक्षा दो और दीन दयाल बरनवाल (14) पुत्र दिनेश कक्षा सात के छात्र थे। तीनों दोपहर में पवहारी महाराज के कुटी परिसर स्थित पोखरे में स्नान करने के लिए गए थे।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, तीनों पोखरे में स्नान कर रहे थे। इसमें से एक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह देख दोनों साथी पहुंचे और उसे बचाने लगे। इसी बीच तीन पोखरे के गहरे पानी चले गए और डूब गए। करीब आधे घंटे बाद तीनों का शव उतराने पर आसपास के लोगों ने देखा और शोर मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर परिजन पहुंचे और पोखरे के घाट पर पड़े कपड़ों के जरिए पहचान की। सभी को मृत अवस्था में बाहर निकाला गया। तीनों साथियों के डूबने से मौत की खबर आसपास के इलाकों में हुई तो भीड़ जुट गई।

एसओ मुकेश मिश्र ने बताया कि तीन छात्रों के डूबने की जानकारी मिली है। मौके पर खुद जा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed