{"_id":"6797ec6c38a5b17be40d232b","slug":"three-smugglers-arrested-22-animals-freed-deoria-news-c-208-1-deo1004-145749-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तीन तस्कर दबोचे 22 पशु मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तीन तस्कर दबोचे 22 पशु मुक्त
Tue, 28 Jan 2025 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
देवरिया/रामपुर बुजुर्ग। बनकटा थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग में पशुओं से लदा एक कंटेनर पुलिस ने बरामद किया। कंटेनर में 22 गोवंश लदे थे। पुलिस ने तीन तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया। बनकटा के रामपुर बुजुर्ग चेक पोस्ट के निकट रविवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक कंटेनर में 22 गोवंश लदे मिले। कंटेनर (एचआर 38 डब्ल्यू 0529) को पुलिस ने पकड़ लिया। उसमें सवार तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में तीनों ने अपना नाम बाबर पुत्र नौशाद उर्फ नौसेली ग्राम नगरा थाना पटरंगा जिला अयोध्या, अंसार बंजारा पुत्र गटीयर निवासी ग्राम कितारपुर बसंडा थाना बाजार शुकुल, जिला अमेठी और सद्दाम उर्फ पोले पुत्र गुलाम हुसैन निवासी सराय सलीम सरैया थाना असंदरा, जिला बाराबंकी बताया।
एएसपी दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बनकटा पुलिस द्वारा क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग चेक पोस्ट पर एक कंटेनर ट्रक से 22 पशुओं को बरामद किया गया है। तीनों तस्करों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
पशु तस्करी पर नकेल के लिए पुलिस ने चिह्नित किया है गैंग
समूह बनाकर गोवंश की तस्करी करने वालों को गैंग के रूप में चिह्नित करते हुए पुलिस ने उनपर नजर रखना शुरू कर दिया है। एसपी ने उक्त कार्रवाई जिले के बरियारपुर थानाध्यक्ष के बाद सलेमपुर व बघौचघाट थानाध्यक्ष की संस्तुति पर की है। बरियारपुर थानाध्यक्ष की संस्तुति पर डी-40 गैंग को चिह्नित कर पांच सदस्यों पर नजर रखी जा रही है। वहीं सलेमपुर व बघौचघाट की संस्तुति पर डी-41 व डी-42 गैंग को चिह्नित कर उनकी निगहबानी पुलिस कर रही है। पुलिस ने यह भी दिशा निर्देश दिया है कि अगर गैंग में चिह्नित सदस्याें की तरफ से कोई भी गतिविधि हुई तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। थाना सलेमपुर की संस्तुति पर सरगना दुर्गेश साहनी सहित तीन व थाना बघौचघाट थाने की संस्तुति पर गैंग के लीडर दुर्गेश सोनू यादव तीन के विरुद्ध नकेल कसने के लिए डी-गैंग के रुप मेंचिह्नित किया गया है।